देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में गोली चलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।
पुलिस फायरिंग की वजह, घटना में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल गोलीबारी की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।



