विकासनगर के नवाबगढ़ क्षेत्र में शक्ति नहर में कार गिरने की घटना के तीसरे दिन भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी रहा। गुरुवार देर शाम ढकरानी पावर हाउस के पास तलाशी अभियान चला रही टीमों को नहर से दुर्घटनाग्रस्त कार बरामद करने में सफलता मिली।
हालांकि कार में सवार युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कार मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने युवक की तलाश और तेज कर दी है। नहर के आसपास संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
प्रशासन और रेस्क्यू टीमें युवक को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हैं।



