प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में भारत सरकार द्वारा संचालित “प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना” (पीएमएजीपी) की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी/नोडल अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद देहरादून में 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य के 14 ग्रामों का चयन किया गया है। इनमें विकास खंड चकराता के 8 ग्राम (लावड़ी, भुनर, कुणा, कोटा तपलाड़, कंडोई भरम, मस्क, जोगियों एवं बूरायला) विकास खंड कालसी के 4…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून दिनांक 23 अपै्रल 2026, (सूवि), नागरिक नागरिक सुरक्षा एयर रेड/ब्लैक आउट के सम्बन्ध में महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृहरक्षक, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार 24 अपै्रल 2026 को रात्रि में 10 बजे आयोजित की जाने वाले मॉक अभ्यास के सम्बन्ध में जिलाधिकारी/ अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सविन बसंल के निर्देशोंके अनुपालन में सम्बन्धित रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ एनआईसी सभागार में टेबल टॉप बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेखीय विभाग एवं तहसील स्तर पर (तहसील सदर) गठित आईआरएस नामित अधिकारी उपस्थित रहे। भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में…
उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने आज आपदा निवारण एवं प्रबंधन केंद्र (DMMC) सभागार, सचिवालय में स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों के जोखिम भरे कार्य को देखते हुए उनके बीमा कवर को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने के साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों का वेतन उपनल एवं पीआरडी कर्मचारियों के समान सुनिश्चित किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मचारी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके हितों की रक्षा एवं सुविधाओं पर ध्यान देना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने शासनादेश के अनुसार…
सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं, महिला समूहों के हाथों से परोसे जा रहे पारंपरिक व्यंजन, श्रद्धालु हो रहे आकर्षित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत ऋषिकेश नगर निगम द्वारा ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन एवं निगरानी में संचालित इन व्यवस्थाओं के तहत स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जो चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। ट्रांजिट कैंप में उड़द की दाल…
पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमले की पहली बरसी पर आज ‘पहलगाम … जब समय थम गया’ पुस्तक जनता के बीच आ गई । पुस्तक के लेखक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक श्री के एस चौहान हैं। जो घटना के दिन सपरिवार पहलगाम में मौजूद थे, चौहान ने अपने अनुभवों को पुस्तक की शक्ल दी है। श्री चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर पुस्तक की प्रति उन्हें भेंट की। उन्होंने बताया कि पुस्तक में पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को घटना वाले दिन के माहौल और तमाम सारी बातों को शामिल किया…
मुख्यमंत्री श्पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुखद एवं प्लास्टिक मुक्त हरित यात्रा बनाने की अपील करते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक मांगलगीत गाकर एवं स्थानीय उत्पाद भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस आत्मीय स्वागत के लिए ग्रामीण महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उनकी परंपराओं एवं संस्कृति की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव…
तुम स्त्री हो l घर का चौका तुम्हारा है l घर का आंगन तुम्हारा है l घर का मेहमाँ तुम्हारा है l घर का पशु तुम्हारा है l घर का सम्मान तुम्हारा है l घर का हर कोना तुम्हारा है l घर का संस्कार तुम्हारा है l लेकिन घर पर अधिकार हमारा है l “अनीता चमोली” देहरादून ( उत्तराखंड )
देहरादून सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक में लक्ष्य तय किया गया कि इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ी पहले से अधिक पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाएं। बैठक के दौरान Rekha Arya ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस कार्ययोजना में गहन प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन, खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा अधिक से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तराखंड में आयोजित कराने पर विशेष जोर दिया गया। हल्द्वानी के गौलापार में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर भी महत्वपूर्ण…
जय बाबा केदार के जयकारों के बीच आज Kedarnath Temple के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि बाबा केदार के दर्शन सहित चारधाम यात्रा भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं पर कृपा बनाए रखने और यात्रा को मंगलमय बनाने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं से पांच महत्वपूर्ण संकल्प अपनाने…
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “उपाधि समारोह” रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व, प्रतिभा एवं उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। बीए मनोविज्ञान अंतिम वर्ष की छात्रा यनिशा को “मिस फेयरवेल” का खिताब प्रदान किया गया, जबकि बीए संगीत अंतिम वर्ष के छात्र उदय रोहिल्ला को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया। सभी विजेताओं को स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शैक्षणिक जीवन की यादों, मित्रता के पलों और गुरुजनों के मार्गदर्शन को भावुकता के साथ याद किया। साथ ही उन्होंने जूनियर विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन और…
