निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा संचालित प्रचार-प्रसार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर एवं सूचना केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे इनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। श्री रौतेला ने पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। श्री रौतेला…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून स्थित होटल पर्ल एवेन्यू में “मिस & मिसेज़ दिवा इंडिया 2026” का भव्य आयोजन शानदार और गरिमामय अंदाज़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का आयोजन सोनम शाह एवं शेखर चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आई प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें कुल 70 अवॉर्ड्स प्रदान किए गए, जिससे इवेंट और भी आकर्षक बन गया। मिस कैटेगरी में भव्या लोधी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं मिसेज़ कैटेगरी में डायमंड कैटेगरी की विजेता प्रीति शर्मा, प्लेटिनम कैटेगरी की पल्लवी…
दूसरे बीच एशियन गेम्स में भारतीय टीम में यथार्थ देशवाल का चयन। दिनांक 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चीन के सान्या में आयोजित किए जा रहे दूसरे बीच एशियन गेम्स में भारत की पुरुष व महिला कबड्डी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उत्तराखंड के यथार्थ देशवाल ने अपने बेहतरीन कौशल और प्रदर्शन के दम पर छह सदस्यीय भारतीय कबड्डी टीम में जगह बनाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों में उत्तराखंड ने कबड्डी के विभिन्न प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में…
इस अवसर पर उन्होंने देशभर से पधारे संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक घाट के लोकार्पण का अवसर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। उन्होंने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज के जीवन को तप, त्याग और साधना का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों एवं शिक्षाओं ने समाज को सेवा, करुणा और मानव कल्याण के मार्ग पर अग्रसर किया है। मुख्यमंत्री ने साध्वी ऋतम्भरा जी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं सनातन…
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ। जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु श्री यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। आज सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े…
निरंजनपुर सब्जी मंडी के समीप सिद्ध पीठ प्राचीन मंदिर के निकट बंद पेट्रोल पंप के कमरे में की जा रही थी गैस रिफिलिंग पेट्रोल पंप पर 327 गैस सिलेंडर लदा वाहन UP17BT0390 लिया कब्जे में; गैस सिलेंडर की कालाबाजारी अवैध रिफिलिंग पर रात्रि 12:00 बजे से सुबह 4:00 तक चली जिला प्रशासन क्यूआरटी की छापेमारी देहरादून दिनांक 19 अप्रैल 2026 (सूवि), जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की क्यूआरटी…
दूसरे बीच एशियन गेम्स में भारतीय टीम में प्रशान्त देशवाल का चयन। दिनांक 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चीन के सान्या में आयोजित किए जा रहे दूसरे बीच एशियन गेम्स में भारत की पुरुष व महिला कबड्डी टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उत्तराखंड के प्रशान्त देशवाल ने अपने बेहतरीन कौशल और प्रदर्शन के दम पर छह सदस्यीय भारतीय कबड्डी टीम में जगह बनाते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों में उत्तराखंड ने कबड्डी के विभिन्न प्रारूपों में अपने प्रदर्शन में…
06 सिलेंडर, इलैक्ट्रानिक कांटा, हैंगिंग वेइंग मशीन जब्त; आवश्वक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही देहरादून दिनांक 17 अपै्रल 2026 (सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा सत्त प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) द्वारा निरंतर प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्यूआरटी…
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी किया स्थलीय निरीक्षण सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित यात्रा सरकार का संकल्प- मुख्यमंत्री धार्मिक स्थलों एवं यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा -…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर आस्था के महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है। हिमालय की वादियों में गूंजती घंटियों की ध्वनि, नदियों की कल-कल और मंदिरों की आरती के बीच चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ होने जा रहा है। यह यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही विश्वास की वह अटूट डोर है, जो हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती है। गांवों और शहरों से निकलकर श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए तैयार हैं। चारधाम यात्रा शुरू होते ही पूरा प्रदेश एक उत्सव में बदल जाता है—हर रास्ता, हर पड़ाव और…
