देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकों, जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



