आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एंथे 2026 लॉन्च किया; छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की तैयारी में मदद करने वाला सबसे बड़ा टैलेंट हंट एग्जाम देहरादून, 17 अगस्त 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्या पढ़ना है, यह जानना सफलता की तैयारी का सिर्फ एक हिस्सा है। अपनी मौजूदा स्थिति, अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों को समझना जहां सुधार की जरूरत है, उतना ही महत्वपूर्ण है। आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) पिछले 16 वर्षों से तैयारी और छात्रों की सेल्फ-अवेयरनेस के बीच इसी गैप को दूर करने की दिशा…
Author: Pahad ki Khabar
जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत योजनाओं के सापेक्ष ठेकेदारों के विगत लगभग ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किए जाए-अमित अग्रवाल, ठेकेदारों का सब्र का बांध टूटा, राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर मामले को गंभीरता पूर्वक लेने के लिए निवेदन किया। देहरादून- 17 अगस्त 2026- देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में किया गया। प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य “जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत योजनाओं के सापेक्ष ठेकेदारों के विगत लगभग ढाई वर्षों से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में लापता दो लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी है। टनल से पानी निकालने, मलबा हटाने और फंसी मशीनों को बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि रेस्क्यू टीमें टनल के हर संभावित स्थान की बारीकी से जांच कर रही हैं। हादसे में अब तक 20 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि 8 लोगों की मृत्यु हुई है और दो लोग अभी लापता हैं। #PushkarSinghDhami #Chamoli #THDC #RescueOperation #Uttarakhand #TunnelAccident
ऑपरेशन प्रहार” थाना राजपुर* लोगों को भरोसे में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला जालसाज़ आया दून पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से किया गिरफ्तार, अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार चल रहा था फरार 1- दिनांक: 13-03-2026 को वादी श्री अनिल कुमार निवासी रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त आदर्श वीर धवन द्वारा वादी व वादी के साथियों के वाहनों को किराए पर मांग कर ले गया, जिसके द्वारा उन्हें उक्त वाहनों को आगे किराए पर लगाने का भरोसा दिलाया गया तथा वादी व…
टिहरी गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक एवं मीडिया पैनलिस्ट प्रवक्ता राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने अपने विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में प्रतिभाग किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को साकार करने में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि…
देहरादून, 16 अगस्त 2026: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर , निदेशक किरण होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इसके पश्चात माननीय निदेशक एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। विद्यालय के बैंड ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी के हृदय को भाव-विभोर कर दिया। समारोह का…
एटलांटिस क्लब, पंडितवाड़ी, चकराता रोड, देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरियाली तीज उत्सव का गरिमामय तरीके से भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति के उत्साह के साथ ही उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और तीज उत्सव की जीवंत झलक देखने को मिली। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्य श्री प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन समिति की निदेशक श्रीमती सुशीला सिंह एवं श्रीमती इंदिरा चौहान की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सरप्राइज गेम्स, डांस, सिंगिंग सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में सदस्यों ने पूरे उत्साह…
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल परिसर सहित विभिन्न विद्युतगृहों और कार्यालयों में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्यालय में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कार्मिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। समारोह में निगम के कार्मिकों ने देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निगम के खिलाड़ियों विकास भद्री, नरेंद्र कश्यप, राहुल गोयल, प्रियम तिवारी, रिशु कुमार एवं रमन पटेल को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन अपने संबोधन में एमडी अजय कुमार…
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित हाउस ऑफ फेम में ‘मिस रेडिएंट स्किन’ सब-टाइटल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने नेचुरल लुक, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्राकृतिक सौंदर्य, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति को मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश भी दिया कि खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं होती, बल्कि आत्मविश्वास, सहजता और सकारात्मक व्यक्तित्व भी सुंदरता को खास बनाते हैं। सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर…
देहरादून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सांख्य योग फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। फाउंडेशन ने मल्टी स्पेशलिटी अरिहंत हॉस्पिटल के साथ-साथ मनोचिकित्सक डॉ. एपीएस औलख और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. साक्षी मित्तल के साथ अनुबंध किया है। फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. मुकुल शर्मा ने बताया कि इस समझौते का उद्देश्य आर्थिक या अन्य कारणों से किसी भी व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहने देना है। संस्था, अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सक मिलकर जनहित एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में फाउंडेशन की…
