80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण, पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा तथा अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को किया प्रेरित, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति डिस्क प्रदान कर किया सम्मानित, जनपद के सभी थानों/ चौकियों/ कार्यालयों में भी किया गया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया याद, “80 वें स्वतंत्रता दिवस”* के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों…
Author: Pahad ki Khabar
माँ आज फिर आजादी का दिन आ गया क्या मै भी अब आजाद हूँ दरिंदो की घूरती निगाहों से खुली हवा मे घूम सकूं मिलू जब धूप या छांव से क्या मुझे मेरी खुशी चुनने की आजादी मिल पायेगी क्या मेरी बेडियों से लिपटी पायल अब खुल पायेगी माँ देखो आज फिर आजादी का दिन आ गया क्या अब मै सुनसान राहों मे चल पाऊँगी क्या अब मै नौकरी मे शिक्षा का बल पाऊगी क्या मुझे अब बचपन मे नही नोंचा जायेगा मुझे बचाने क्या कोई नया कानून आयेगा क्या अब मै जिंदगी के दोराहों मे खुद की राह चुन…
देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ (उत्तराखंड) महिला मंडल की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में गीता धामी ने सहभागिता की। उन्होंने मातृशक्ति के साथ तीज के पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों का आनंद लिया। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में आयोजित तीज क्वीन प्रतियोगिता की विजेताओं को गीता धामी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। गीता धामी ने कहा कि हरियाली तीज प्रकृति, प्रेम और अखंड सौभाग्य का पावन पर्व है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ नारी शक्ति के उत्सव का भी प्रतीक है। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दैनिक जागरण के संपादक श्री मनोज झा की माता श्रीमती शांता देवी जी के आकस्मिक निधन की सूचना पर हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित…
खड़गे जी के समर्थन में संविधान, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प देहरादून, 14 अगस्त 2026। हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से गंगाजल से शुद्ध किए जाने की घटना के विरोध एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के समर्थन में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित यह विरोध मार्च कांग्रेस भवन, देहरादून से प्रारंभ होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा, घंटाघर तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस…
देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में मेदनीपुर के पास हुए सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान के घायल होने का दुखद समाचार सामने आया है। हादसे में उनके घायल होने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। मधु चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए महासू देवता से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई है। समर्थकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की है।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं पर तेजी से हो रहा अमल, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत जनहित और अवस्थापना विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में हुई दो महत्वपूर्ण बैठकों में रुद्रपुर और हल्द्वानी-काठगोदाम से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। इनमें रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया…
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। तिरंगे के रंगों में सजी रोशनी ने मुख्यमंत्री आवास की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता मुख्यमंत्री आवास देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्सव के माहौल का संदेश देता नजर आया।
पहली बार संस्कृति निदेशालय और नगर निगम देहरादून ने संयुक्त रूप से आयोजित किया कवि सम्मेलन देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को नगर निगम देहरादून परिसर में देशभक्ति, साहित्य और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। संस्कृति निदेशालय और नगर निगम देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार भव्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के साथ उत्तराखंड की लोकभाषाओं, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वीर रस, हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और गीतों से…
लेखा विंग को सुदृढ़ करने और कार्मिक हित में लिया गया निर्णय देहरादून, 14 अगस्त 2026। यूजेवीएन लिमिटेड में 12 लेखाकारों को सहायक लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस संबंध में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने बताया कि निगम के लेखा विंग को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कार्मिक हित में लिए जा रहे फैसलों की कड़ी में संबंधित कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत कार्मिकों को लेवल-11 वेतनमान में सहायक लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति प्राप्त करने वाले कार्मिकों में श्री मनमोहन, श्रीमती पूजा डबराल,…
