Author: Pahad ki Khabar

पुष्कर सिंह धामी ने DAV (PG) College में आयोजित छात्र संघ समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें देश निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ बिताए गए पलों ने छात्र जीवन की यादों को भी ताज़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा शिक्षा,…

Read More

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं NABCONS की पहल पर कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं को लेकर उत्तराखंड में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिनांक 9 अप्रैल 2026 को सचिव, जलागम के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें माह फरवरी में सारा जलागम के साथ कार्बन क्रेडिट की फिजिबिलिटी स्टडी हेतु हुए अनुबंध के क्रम में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में सचिव श्री जावलकर ने निर्देशित किया कि उत्तराखंड राज्य में प्रथम बार सारा के अंतर्गत देहरादून एवं टिहरी जनपद की सॉंग नदी पर कृषकों की आय बढ़ाने हेतु कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं एवं उसके विपणन…

Read More

Graphic Era (Deemed to be University) द्वारा 8 अप्रैल 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों के लिए Ordnance Factories Institute of Learning एवं India Optel Limited का औद्योगिक भ्रमण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं एवं उन्नत रक्षा (डिफेंस) तकनीकों की गहन जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उनके सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव के बीच की दूरी कम हुई। भ्रमण ने छात्रों को इंडस्ट्री के कार्यप्रणाली को समझने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनमें जिज्ञासा और नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित किया। इस प्रकार के आयोजन विश्वविद्यालय की…

Read More

School of Pharmaceutical Sciences, SGRRU द्वारा फार्म.डी चौथे एवं पांचवें वर्ष के छात्रों के लिए United Bioceuticals में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उत्पादन इकाइयों, गुणवत्ता नियंत्रण (Quality Control) तथा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP) के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्थान की डीन Dr. Divya Juyal ने छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में Dr. Jyoti Kalra एवं Mrs. Shaffi K. Tangri का…

Read More

माता नंदादेवी मंदिर परिसर गीता भवन में आज श्रद्धा और भक्ति का माहौल उस समय देखने को मिला, जब सुप्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य नत्थीलाल सेमवाल शास्त्री एवं ज्योतिषाचार्य पंडित बद्री दत्त सेमवाल की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीमद्देवी भागवत कथा यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने यज्ञ में सहभाग करते हुए समस्त श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान व्यास द्वय आचार्य नारायण दत्त थपलियाल शास्त्री एवं आचार्य रमेश दत्त गैरोला के साथ उत्तराखंड से पधारी आचार्य मंडली का…

Read More

नगर निगम देहरादून द्वारा शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित “स्वच्छता सप्ताह” अभियान के चतुर्थ दिवस शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अभियान के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण, स्वच्छ आदतों के पालन एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अनुसार कन्या गुरुकुल (वार्ड 09), एस.डी. पब्लिक स्कूल (वार्ड 07), राजकीय प्राथमिक विद्यालय (वार्ड 40, 60, 77, 90), एस.जी.आर.आर. (वार्ड 85), आईटीआई कॉलेज (वार्ड 76),…

Read More

देहरादून में बैसाखी महोत्सव के साथ युवा कांग्रेस का सम्मान, संस्कृति और युवा शक्ति का संगम ! देहरादून। देहरादून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला क्षेत्र स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित भव्य बैसाखी महोत्सव 2026 हर्षोल्लास, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत पारंपरिक मंगलध्वनि एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद पंजाबी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर…

Read More

स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तहत 67815 नये छात्रों ने लिया दाखिला, नव प्रवेशित बच्चों का फूल-मालाओं से स्वागत, मिली निःशुल्क किताबें देहरादून,। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत आयोजित ‘प्रवेशोत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर के राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक 67815 नये बच्चों को दखिला दिया गया। साथ ही नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की गई। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्यातिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़कर…

Read More

उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 की प्रक्रिया का शुभारंभ आज 10 अप्रैल 2026 को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा लोक भवन में स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण की गतिविधियाँ प्रारंभ हो गई हैं। यह जनगणना भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना है, जिसमें डेटा संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जा रहा है। साथ ही, नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा प्रदान की गई है, जो एक सुरक्षित एवं वेब-आधारित प्रणाली है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय…

Read More

रुद्र प्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने आज पत्रकारों के साथ संवाद करते हुए यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा…

Read More