मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान अब जनभागीदारी का रूप ले चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों से घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा लगाने के साथ राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि ने देश की सेवा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को और मजबूत करने का अवसर है।
#HarGharTiranga #Tiranga #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #Dehradun #Deshbhakti #IndependenceDay #TirangaAbhiyan



