राज्य सरकार जल्द ही विभिन्न अनुबंधित स्वास्थ्य योजनाओं की 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को करेगी। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान कहा कि जहां अन्य अस्पतालों ने आयुष्मान, गोल्डन कार्ड और ईएसआई योजनाएं बंद कर दीं, वहीं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने निरंतर सेवाएं जारी रखकर सरकार का हमेशा सहयोग किया, जिसके चलते सरकार भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने श्री दरबार साहिब द्वारा राजपुर स्थित माँ अम्बिका देवी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्य की खुलकर सराहना करते…
Author: Pahad ki Khabar
डाक्टरों से घायल पुलिस कर्मी के स्वास्थय की जानकारी प्राप्त कर उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश, घायल पुलिस कर्मी के परिजनों से मुलाकात कर बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा दिनांक 07-08/04/2026 की रात्रि में विकासनगर क्षेत्र में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मी व एक अन्य व्यक्ति को हरियाणा नंबर की कार के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी से भगाते हुए टक्कर मार दी, उक्त दुर्घटना में कोतवाली विकासनगर में तैनात कांस्टेबल लोकेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद…
*प्रेस विज्ञप्ति* मसूरी को मिलेगी ‘हरित’ सौगात, 15.5 एकड़ में बनेगा प्रकृति उद्यान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पर्यटन नगरी मसूरी को पर्यावरणीय दृष्टि से और अधिक समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में लगभग 15.5 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक प्रकृति उद्यान (ईको पार्क) का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना पर्यटन विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही है। मसूरी लंबे समय से उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रही है, जहां…
टिहरी गढ़वाल। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर, बादशाही थौल में शोधार्थियों की पहल पर स्थापित अंतर्विषयी रचनात्मक मंच “मंथन” निरंतर अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शोधार्थियों के बौद्धिक, अकादमिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए इस मंच की स्थापना आपसी विचार-विमर्श के पश्चात की गई थी। “मंथन” मंच की स्थापना का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विषयों के शोधार्थियों के मध्य संवाद, विचार-विनिमय तथा आत्म-अभिव्यक्ति के लिए एक स्वतंत्र और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में शोध केवल विषय-विशेष तक सीमित न रहकर बहुआयामी स्वरूप ग्रहण कर चुका है, ऐसे में यह…
गोपेश्वर। आज राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में उत्तराखंड सरकार के माननीय तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी ने दिनांक 6 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल महोत्सव “ऊर्जा” का शुभारंभ किया। राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में आयोजित इस महोत्सव में माननीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से जुड़े । इस अवसर पर वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर, जिलाधिकारी चमोली श्री गौरव कुमार, संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अपने…
1 बेटी खो चुकी, 1 नन्ही नातिन व 3 अविवाहित बेटियों की असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज एनओसी; विधवा क्षमा का बैंक ऋण कराया वन टाइम सेटलमेंट एनओसी जारी; शेष 33 हजार धनराशि भी डीएम ने करवाई स्वयं जमा, छोटी बेटी फैजा की शिक्षा नंदा- सुनंदा से पुनर्जीवित, 27 हजार फीस प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’ से दिलाई ; मौके पर ही जारी करवाया आय प्रमाण पत्र, नातिन आयरा को आरटीई के तहत नजदीकी प्राईवेट स्कूल में दिलाया दाखिला, व्यथित असहायों का सहारा बनी जिला प्रशासन की सहायता रुपी टीम, पति की…
भारत का पहला विश्वविद्यालय बना जिसने पूर्ण इम्पैक्ट असेसमेंट किया, उन्नत कौशल प्रशिक्षण पर विशेष फोकस देहरादून, UPES ने अपने ‘यूनिवर्सिटी फॉर टुमॉरो’ विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ‘अस्पायर इम्पैक्ट’ से ‘गोल्ड लीफ’ प्रमाणन प्राप्त किया है। इस अवसर पर गुरमीत सिंह (राज्यपाल, उत्तराखंड) द्वारा इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट 2024–25 और ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन रिपोर्ट जारी की गई, साथ ही देहरादून परिसर में बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) सेंटर का शुभारंभ भी किया गया। इस उपलब्धि के साथ UPES भारत का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसने स्कोप 1, 2 और 3 उत्सर्जनों को शामिल…
ऋषिकेश, दिनांक — यूजेवीएन लिमिटेड के ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज में आज स्काईहॉप (Skyhop) के सी-प्लेन द्वारा सफलतापूर्वक लैंडिंग एवं टेकऑफ का परीक्षण किया गया। उत्तराखंड में इस प्रकार का यह पहला प्रयोग है, जो राज्य में जल-आधारित हवाई सेवाओं की संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि सी-प्लेन सेवा प्रारंभ होने से राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष…
मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधडी मामलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा लैंड फ्रांड पर गढ़वाल कमिश्नर सख्तः 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर दर्ज, भूमाफियों पर कसता शिकंजा, 170 में से 77 लैंड फ्रॉड मामलों की सुनवाई पूरी, एक ही खसरा, दो सौदे, सुनवाई में भूमाफियों का बड़ा खेल उजागर, प्रशासन एक्शन मोड में, एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब-15 दिन में फिर समीक्षा, भूमि धोखाधड़ी पर जीरो टॉलरेंस, अधिकारियों को अभियान मोड में कार्रवाई करने के निर्देश गढ़वाल आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड…
असहाय रोशनी रावत की 02 पुत्रियों की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास; उमड़ता जनसैलाब आज शिकायत 212 पार देहरादून, दिनांक 06 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनता दर्शन में आज 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अपनी कोर टीम संग जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग…
