मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 2 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित एबीसी सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज…
Author: Pahad ki Khabar
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को Chamba में पुरानी टिहरी रोड स्थित Hanuman Mandir में आयोजित श्रीरामचरित मानस सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में कलियुग के प्रधान देवता माने जाने वाले भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। 🙏🕉️ सम्मेलन के दौरान मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। 🍛🌸 कार्यक्रम में Prof. Govind Singh, M. K. Joshi, श्री नूपुर, Tilak Ram Chamoli, श्री…
स्कूल ऑफ नर्सिंग के जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस पहल के अंतर्गत एक न्यूट्रिशन प्रैक्टिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए कैल्शियम युक्त चिकित्सीय आहार (थेराप्यूटिक डाइट) तैयार कर परोसा। यह कार्यक्रम Shri Mahant Indiresh Hospital में आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने न केवल मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया, बल्कि उनके परिजनों को भी कैल्शियम के स्रोत, कार्य एवं लाभ के बारे में जागरूक किया। छात्रों ने बताया कि कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और तेजी से रिकवरी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस…
पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन, जवाबदेही तयः शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी की निगरानी में होगा सत्यापन समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में सभी पेंशन प्राप्तकर्ताओं का समयबद्ध…
देहरादून दिनांक 03 अप्रैल 2026, जनपद में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए मैसर्स हीरा गैस सर्विस के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के संज्ञान में लंबे समय से उक्त गैस एजेंसी के विरुद्ध वितरण संबंधी अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जांच के निर्देश दिए गए थे। जांच में एजेंसी द्वारा गैस वितरण में अनियमितताएं पाए जाने की पुष्टि हुई। उक्त प्रकरण में पूर्व में भी संबंधित एजेंसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया…
न फंस धर्म के दिखावे मे यहाँ जाल लिये बैठे हर राह मे धर्म के ठेकेदार है उलझा लिया तुमने खुद को इनके अंधविश्वास मे फलेगा फूलेगा इनका फिर ये अंधा व्यापार है लूट लेगे तुम्हे धर्म के नाम पर शिकार करेगे तेरा यहां ढोंगी बाबा हजार. है नोंच लेंगे तेरी पवित्र देह को कहकर हम ईश्वर के अवतार है ये विशाल सागर है अधर्म का जहां धर्म का होता सिर्फ व्यापार है “अनीता चमोली” देहरादून( उत्तराखंड )
उद्योग-संबद्ध शिक्षण को मजबूत करने के लिए डेल टेक्नोलॉजीज़ के साथ कियाएमओयू 2 अप्रैल 2026: अग्रणी बहुविषयक और शोध-आधारित विश्वविद्यालय यूपीईएस नेबेंगलुरु में अपने विशेष, आमंत्रण-आधारित नेतृत्व संवाद मंच दृष्टिकोण का आयोजनकिया। यह मंच उद्योग और शिक्षाजगत के बीच उभरते विचारों, व्यावसायिक परिवर्तनोंऔर तेजी से बदलती दुनिया के लिए प्रतिभा तैयार करने में उच्च शिक्षा की विकसितहोती भूमिका पर सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार किया गया है। इसकेनवीनतम संस्करण में विचारशील नेताओं और उद्योग जगत की वरिष्ठ आवाज़ों ने‘इकोसिस्टम कन्वर्जेन्स: इंडस्ट्री, इनोवेशन, इंटेग्रिटी’ विषय पर मंथन किया। चर्चा काकेंद्र डीपटेक, स्टार्ट-अप एक्सेलरेशन और जीसीसी ट्रांसफॉर्मेशन के मेल…
घंटाघर बना जिला पुस्तकालय की पहचान, समय के साथ अनुशासन का संदेश पौड़ी। कभी अव्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा पौड़ी मुख्यालय का जिला पुस्तकालय अब एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो गया है। विशेष बात यह है कि पुस्तकालय को पारंपरिक पहाड़ी शैली में तैयार किया गया है, जो स्थानीय वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य को साकार करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से पुस्तकालय का व्यापक कायाकल्प किया गया।…
अप्रैल–मई में बढ़ सकती हैं वनाग्नि की घटनाएं मॉनिटरिंग से लेकर तकनीक तक मजबूत की गई तैयारी देहरादून। मार्च महीने के समाप्त होते ही प्रदेश में तापमान बढ़ने की आशंका ने वन विभाग को अलर्ट मोड में ला दिया है। आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन को देखते हुए विभाग ने इस बार पहले से ज्यादा सक्रिय रणनीति अपनाते हुए 13 जिलों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल नियुक्त किया है, ताकि जंगलों में आग की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।हर साल 15 फरवरी से शुरू होने वाले वनाग्नि सीजन में इस बार शुरुआत अपेक्षाकृत राहत भरी रही। फरवरी…
करोड़ों खर्च के बावजूद जमीनी हकीकत उलट, छात्रविहीन हो रहे पहाड़ी स्कूल स्कूल बंद होने से भोजन माता हुई बेरोजगार नारायणबगड़/पर्वतीय क्षेत्र। उत्तराखंड सरकार एक ओर प्रदेश को ‘एजुकेशन हब’ बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है और शिक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। राज्य के दूरस्थ पर्वतीय इलाकों में लगातार स्कूल बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था बल्कि सरकारी नीतियों की प्रभावशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।पर्वतीय क्षेत्रों में छात्र…
