मानव रक्त में माइक्रोप्लास्टिक कण मिलने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने केंद्र सरकार से ठोस कार्ययोजना पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के दौरान पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि माइक्रोप्लास्टिक के पानी, मिट्टी, हवा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है।
सरकार ने यह भी जानकारी दी कि माइक्रोप्लास्टिक की सैंपलिंग और विश्लेषण के लिए एक समान मानक विकसित करने की प्रक्रिया जारी है। NGT ने इस दिशा में हो रही प्रगति और आगे की कार्ययोजना का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।



