उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार सुबह कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटे के दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी, जबकि कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Tags:
#Uttarakhand #HeavyRainAlert #WeatherUpdate #Dehradun #Haridwar #PauriGarhwal #TehriGarhwal #Uttarkashi #RainAlert #IMD #Monsoon #BreakingNews #WeatherAlert #UttarakhandNews #PahadKiKhabar



