1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा संशोधित मानदेय, सर्विस चार्ज और अन्य शुल्क सहित 23,157.65 रुपये प्रतिमाह निर्धारित
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने निगम में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में संशोधन करते हुए नई दरें निर्धारित कर दी हैं। यह संशोधन श्रम आयुक्त, उत्तराखंड, हल्द्वानी की ओर से जारी अधिसूचना के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) के आधार पर किया गया है।
निगम द्वारा निर्धारित नई दरों के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए कुल मासिक मानदेय 23,157.65 रुपये तय किया गया है। इसमें सर्विस चार्ज, अन्य शुल्क एवं कर भी शामिल हैं।
मानदेय की नई दरें निर्धारित होने से निगम में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को संशोधित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।




