Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • संस्कृत शिक्षा में भारत-नेपाल सहयोग को मिलेगा नया आयाम, नेपाल दूतावास में हुई अहम बैठक
  • सितारगंज में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
  • 30 सितंबर तक पूरे होंगे पीएम आवास योजना के सभी लंबित घर, सचिव आवास ने दिए सख्त निर्देश
  • राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने लखवाड़-व्यासी परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • एमडीडीए बोर्ड की बैठक में विकास परियोजनाओं को हरी झंडी, देहरादून-मसूरी में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार
  • जानलेवा हमले के आरोपी के घर पहुंची दून पुलिस, ढोल-नगाड़ों के साथ कराई मुनादी
  • कोतवाली प्रेम नगर: एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस
  • राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा आधुनिक, प्रशिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश
  • एमडीडीए की 17.80 करोड़ की परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा को मिली विकास की नई रफ्तार
  • हरिद्वार के वीर लांस नायक शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत, उत्तराखंड का बढ़ाया मान
Thursday, August 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने लखवाड़-व्यासी परियोजनाओं का किया निरीक्षण
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने लखवाड़-व्यासी परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य श्री प्रमोद नारायण ने किया लखवाड़ एवं व्यासी परियोजनाओं का निरीक्षण

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य नीति एवं अनुसंधान श्री प्रमोद नारायण ने यूजेवीएन लिमिटेड की यमुना नदी पर निर्माणाधीन 300 मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना तथा परिचालनाधीन 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना का विस्तृत निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, बांध सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं परियोजनाओं के सुरक्षित संचालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निरीक्षण के दौरान श्री प्रमोद नारायण ने परियोजना की वर्तमान प्रगति का विस्तृत जायजा लिया और निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजना की कार्यदायी संस्था एल एंड टी (L&T) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए सभी संभावित विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए तथा कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य एवं क्षेत्र की ऊर्जा और जल संसाधन आवश्यकताओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि परियोजना निर्माण के दौरान सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं तकनीकी गुणवत्ता के अनुरूप किए जाएं। साथ ही उन्होंने निर्माण स्थल पर कार्यरत अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों एवं श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों, आवश्यक उपकरणों तथा सभी वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
अपने भ्रमण के दौरान श्री प्रमोद नारायण ने व्यासी जलविद्युत परियोजना के जुड्डो स्थित बांध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बांध के विभिन्न संरचनात्मक अवयवों, जल निकासी एवं नियंत्रण व्यवस्थाओं, आपातकालीन चेतावनी प्रणाली, बांध सुरक्षा उपकरणों तथा अनुरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बांध के सुरक्षित परिचालन एवं प्रभावी अनुरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि बांधों की दीर्घकालिक सुरक्षा एवं विश्वसनीय संचालन के लिए नियमित निरीक्षण, समयबद्ध अनुरक्षण तथा आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति, सुरक्षा उपायों एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अपने भ्रमण के दौरान श्री प्रमोद नारायण ने लखवाड़ परियोजना क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परिचालन श्री जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक श्री राजीव अग्रवाल, महाप्रबंधक श्री संजय जोशी एवं श्री सुजीत कुमार सिंह, उपमहाप्रबंधक श्री हेमंत श्रीवास्तव एवं श्री संजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

सितारगंज में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

August 5, 2026
Read More

30 सितंबर तक पूरे होंगे पीएम आवास योजना के सभी लंबित घर, सचिव आवास ने दिए सख्त निर्देश

August 5, 2026
Read More

एमडीडीए बोर्ड की बैठक में विकास परियोजनाओं को हरी झंडी, देहरादून-मसूरी में बढ़ेगी निवेश की रफ्तार

August 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

संस्कृत शिक्षा में भारत-नेपाल सहयोग को मिलेगा नया आयाम, नेपाल दूतावास में हुई अहम बैठक

August 5, 2026
Don't Miss
देश

संस्कृत शिक्षा में भारत-नेपाल सहयोग को मिलेगा नया आयाम, नेपाल दूतावास में हुई अहम बैठक

August 5, 2026 देश

प्रदेश के संस्कृत शिक्षा सचिव श्री दीपक कुमार ने नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में…

Read More

सितारगंज में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

August 5, 2026

30 सितंबर तक पूरे होंगे पीएम आवास योजना के सभी लंबित घर, सचिव आवास ने दिए सख्त निर्देश

August 5, 2026

राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने लखवाड़-व्यासी परियोजनाओं का किया निरीक्षण

August 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

संस्कृत शिक्षा में भारत-नेपाल सहयोग को मिलेगा नया आयाम, नेपाल दूतावास में हुई अहम बैठक

August 5, 2026

सितारगंज में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

August 5, 2026

30 सितंबर तक पूरे होंगे पीएम आवास योजना के सभी लंबित घर, सचिव आवास ने दिए सख्त निर्देश

August 5, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.