मेधावी दिव्यांगजन खिलाड़ियों के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल; आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल कार्य प्रारम्भ डीएम के प्रयासों से सुविधाओं के अभाव में छुपे हुए सितारों को मिलेगा राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर चमने का मौका दिव्यांगजन के लिए निर्माणाधीन राज्य के पहले आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल लिए डीएम ने जिला खनन न्यास से रू0 62.67 लाख की धनराशि जारी मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की इस पहल से छुपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय; अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर देहरादून, दिनांक 03 अप्रैल 2026, (सूवि),जनपद देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए खेल सुविधाओं के…
Author: Pahad ki Khabar
– वरदान संस्था की ओर से थराली ब्लॉक में शुरू किया गया स्वच्छ गांव स्वस्थ ग्रामीण अभियान – सिमलसैण गांव से हुई अभियान की शुरुआत, ब्लॉक के सभी गांवों में आयोजित होगी स्वास्थ्य चौपाल थराली (चमोली)। ग्रामीणों को साफ सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वरदान संस्था ने स्वच्छ गांव-स्वस्थ ग्रामीण अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को थराली ब्लॉक के सिमलसैण गांव से अभियान की शुरुआत हुई। वरदान प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता से स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से समृद्धि का मंत्र दिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था के अध्यक्ष विनोद…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज लोक भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। गौरतलब है कि जनपद देहरादून में 15-16 सितम्बर, 2025 की रात्रि को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा एवं बादल फटने की घटना से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव…
उत्पादन की दृष्टि से वित्तीय वर्ष 2025-26 यूजेवीएन लिमिटेड के लिए बेहतरीन वर्ष साबित हुआ है। ज्ञातव्य है कि निगम की परियोजनाओं द्वारा नदी जल की उपलब्धता के अनुरूप ही उत्पादन किया जाता है तथा इस वर्ष परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्र में कम वर्षा एवं हिमपात के कारण अधिकांश समय नदियों का जलस्तर कम ही रहा है। इन विकट परिस्थितियों में भी निगम के अधिकांश विद्युत गृहों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ष के अंत तक अपने तय विद्युत उत्पादन लक्ष्य को पार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय…
वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए देहराखास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सतत निरीक्षण अभियान के तहत की गई, जिसमें बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य को नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। *बिना अनुमति निर्माण पर कड़ी कार्रवाई* प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार देहराखास स्थित वेद सिटी गली नंम्बर-1 में दिनेश्वर पंडित एवं सूरज द्वारा…
मुख्यमंत्री की सौर ऊर्जा पहल से स्वरोजगार को मिल रही नई उड़ान। अक्षय ऊर्जा से रोशन हो रहा पौड़ी गढ़वाल। #PauriGarhwal #Uttarakhand
नॉर्थ ईस्ट सहित सभी छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी सांस्कृतिक एकता को मजबूत कर रहा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान महिला सशक्तिकरण हेतु 19 हजार करोड़ का जेंडर बजट नॉर्थ ईस्ट और उत्तराखंड के बीच सांस्कृतिक समानता पर जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं ने संवाद किया। ये युवा देहरादून से उत्तरकाशी की यात्रा पर तीन दिवसीय राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत आए हुए हैं। इस दौरान विभिन्न उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों ने मुख्यमंत्री से कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका…
इस दौरान बैंक की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि का चेक भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए केनरा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष आपदा, दुर्घटना एवं अन्य आपात स्थितियों में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार का सहयोग समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में सहायक सिद्ध होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न…
देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित आज तक द्वारा विकसित “उत्तराखंड कॉन्क्लेव” में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर पूछे गए प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना शामिल है। इस कानून के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है और युवाओं का विश्वास सरकार पर मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में विश्वविद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा गठित आंगणन को नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹ 8.62 करोड के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹ 1.50 करोड, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण हेतु लागत ₹ 62.64 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में ₹ 5.00 करोड तथा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन के निर्माण…
