पोखरी। प्रखंड के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार को वार्षिकोत्सव, विज्ञान गोष्ठी एवं सहायक अध्यापक मनवर रावत के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा हरिशंकर और गनियाला की महिला मंगल दल की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और सूर्य नमस्कार की आकर्षक प्रस्तुति दी, वहीं महिला मंगल दल की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों—‘गढ़ी लंका भीतर क्यांकि डाली होली’ और ‘दो गते बैशाख कोटेश्वर मेला’—पर मनमोहक…
Author: Pahad ki Khabar
मानव ईश्वर की सुन्दर और सर्वोच्चतम रचना है। जिसके प्रत्येक भाव को ईश्वर ने कहीं न कहीं प्रकृति से जोडा है; चुंकि वह प्रकृति का ही अंग है। प्रकृति की विकृति सृष्टि में व्याप्त प्रकाश व अंधकार हमारे अंत: करण पर विशेष प्रभाव डालता है। वह पंचमहाभूतों के रूप में हो या भावरुप में हो, एवं आत्मीयता के आधार पर प्रकाश को हम सदैव जीवन में खुशियों और सफलताओं के रुप में मानते हैं। अंधकार के अंधेरा, तिमिर आदि अनेक पर्याय हैं। अंधकार को नकारात्मकता एवं अज्ञान अर्थ में प्रयोग मे लाया जाता है। इससे हम कहीं न कहीं खुद…
हरिद्वार। चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर परिवहन विभाग, उत्तराखंड ने व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ कर दिया है। इसका उद्घाटन एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद (हरिद्वार) में परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रीन कार्ड पोर्टल पर क्लिक कर पहला ग्रीन कार्ड स्वीकृत किया और इसे वाहन चालक को प्रदान किया। इस प्रणाली के तहत चारधाम यात्रा में शामिल सभी व्यावसायिक वाहनों की तकनीकी फिटनेस और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, आपात स्थिति में वाहन से जुड़ी पूरी जानकारी तुरंत…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान” से डॉ. जितेन ठाकुर को सम्मानित किया। इसके साथ उन्होंने डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, श्री श्याम सिंह कुटौला, डॉ. प्रीतम सिंह, श्री केसर सिंह राय एवं श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी को “उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट साहित्यकारों एवं “युवा कलमकार प्रतियोगिता” के विजेताओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने साहित्य नारी वंदन सम्मान…
देहरादून में एक पूर्व ब्रिगेडियर की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पूर्व ब्रिगेडियर को निशाना बनाते हुए उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक टीम…
देहरादून। Shri Guru Ram Rai University के School of Yogic Science & Naturopathy द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Yogic and Ayurvedic Nutritional Perspectives for Lifestyle Disorders” शनिवार को हाइब्रिड मोड में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह सम्मेलन Uttarakhand State Council for Science and Technology (U-COST) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें भारत और विदेशों से विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, चिकित्सा पेशेवरों, शिक्षाविदों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। सम्मेलन में प्रस्तुत शोध पत्रों के माध्यम से योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को आधुनिक जीवनशैली जनित रोगों के प्रबंधन में अत्यंत प्रभावी बताया गया। समापन सत्र की प्रमुख…
देहरादून। School of Nursing, Shri Guru Ram Rai University (SGRRU) द्वारा World Tuberculosis Day 2026 के अवसर पर एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Yes! We Can End TB – Commit, Invest, Deliver” रही, जिसके माध्यम से टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ट्यूबरकुलोसिस (TB) की रोकथाम, समय पर पहचान (Early Diagnosis) और उपचार के प्रति अनुशासन (Treatment Adherence) के महत्व को विस्तार से समझाया गया। प्रेरणादायक संबोधन School of Nursing की डीन Prof. Dr. G. Ramalakshmi ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि टीबी को समाप्त…
नई दिल्ली। डॉ. पंकज गर्ग, सीनियर सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं HOD, ऑन्कोलॉजी, SMIH, ने AIIMS Delhi में स्तन कैंसर के सहायक प्रबंधन (Auxiliary Management) विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे आम प्रकार का कैंसर है, और इसकी समय पर पहचान (Early Diagnosis) सफल उपचार की कुंजी है। उन्होंने जागरूकता, नियमित जांच और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व पर विशेष जोर दिया। प्रारंभिक जांच पर जोर डॉ. गर्ग ने कहा कि यदि स्तन कैंसर का पता शुरुआती अवस्था में चल जाए, तो इसका इलाज अधिक प्रभावी और सफल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व में रायपुर विधानसभा सम्मेलन–2026: विकास और जनसंवाद पर जोर
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
