मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून / विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर दून विश्वविद्यालय एवं दून घाटी रंगमंच, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन प्रसिद्ध नाटककार बादल सरकार द्वारा लिखित चर्चित नाटक “बाकी इतिहास” का सफल मंचन किया गया। जिसका सफल निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी बृजेश नारायण द्वारा किया गया नाटक के प्रमुख पात्र सीतानाथ और शरद के माध्यम से मानव मन की गहराइयों, अपराधबोध और जीवन के अस्तित्व से जुड़े प्रश्नों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। सीतानाथ का चरित्र उस व्यक्ति का प्रतीक है, जो अपने भीतर के अपराधबोध से ग्रसित होकर अंततः आत्महत्या…
देहरादून दिनांक 29 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनमानस को सुगमता से गैस आपूर्ति के जाने तथा गैस एजेंसियों एवं गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्यगैस अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन द्वारा मोटर साइकिल पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही थी…
देहरादून।मित्रा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आज दिनांक 29 मार्च 2026 को समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विदुषी निशंक एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल, अनिल कुमार मारवाह, मोंटी कोली, डॉ. ललित चौधरी, हरीश डोरा, सुनील शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, वरुण वालिया, रमन मोदी, मुकेश…
जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी व ऋषिकेश; माडल टीकाकरण केन्द्र; एसएनसीयू; शव विच्छेदन गृह सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी व चकराता में डीएम ने तैनात करवाए 34 कार्मिक सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन; कक्ष सेविका; वाहन चालक; पयार्ववरण मित्र की तैनाती मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम के धरातलीय निरीक्षण से निकली चिकित्सालयों की सुविधा की राह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा-संपन्न बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध देहरादून दिनांक 29 मार्च, 2026, (सूवि) जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निरंतर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के इन्द्रानगर में प्रधानमंत्री जी के ” मन की बात” कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट…
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा पोखरी। शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येन्द्र बुटोला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ “दिल है छोटा सा”, “चांद तारों को छूने की आशा”, “आया रे शुभ दिन आयो रे”, “जय सियाराम” सहित कई आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी…
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, चमोली की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राइंका माणा घिंघराण में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर भावपूर्ण स्वागत किया।सात दिवसीय शिविर के दौरान चमोली पुलिस की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। पुलिस की विशेष टीमों ने शिविर में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय की दो प्रमुख चुनौतियों साइबर…
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधा-संपन्न बनाने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध देहरादून। जनपद देहरादून में आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जिले के सरकारी चिकित्सालयों में लैब टैक्निशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक, पयार्ववरण मित्र सहित 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती जिला प्रशासन ने अपने स्तर से कर दी है ताकि चिकित्सालय में जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले के शहर से लेकर दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी तक किय गए स्थलीय…
फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर निगरानी की मांग, अभिभावकों को राहत दिलाने की पहल, जिलाधिकारी ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश, शिक्षा विभाग को सख्ती बरतने के आदेश देहरादून। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फीस वृद्धि और महंगी किताबों की अनिवार्यता पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि देहरादून के अधिकांश निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के बीच ही नई कक्षाओं…
