चंपावत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 306 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#Tags:
#Champawat #ChampawatPolice #UttarakhandPolice #DrugFreeDevbhoomi #HeroinSeized #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews #UttarakhandNews #PahadKiKhabar



