देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बसंत विहार पुलिस ने बुलेट चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल (UK-07-AU-3540) बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को बल्लूपुर चौक से गौरव कुमार बाबरी की बुलेट चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और चेकिंग अभियान के आधार पर पुलिस ने इंदिरा नगर क्षेत्र से सिंगारा सिंह (फाजिल्का, पंजाब) और अमित कोरी (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बुलेट में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर उन्होंने उसे चोरी किया और हरिद्वार ले गए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आए थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया।
टैग्स:
#DehradunPolice #BasantVihar #BulletTheft #SSPDehradun #VehicleTheft #OperationPrahar #UttarakhandPolice #DehradunNews #HindiNews



