मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोरलचौड़ सभागार, चम्पावत में आयोजित “SHE for STEM” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 50 मेधावी छात्राओं को प्रति छात्रा ₹10,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की और विभिन्न छात्र-छात्राओं को STEM लैपटॉप वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत में ‘विज्ञान रेडियो’ की स्थापना, जनपद को आदर्श के साथ ‘रेजिलिएंट’ जनपद के रूप में विकसित किए जाने, महिला प्रौद्योगिकी केंद्र के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाने के साथ…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून दिनांक 31 मार्च 2026, जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रवार क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। निर्देशों के क्रम में गठित क्यूआरटी टीम द्वारा आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति, वितरण प्रणाली एवं होम डिलीवरी व्यवस्था का गहनता से परीक्षण किया। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस उपलब्ध कराए जाने की भी…
बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण पर कार्रवाई, टीम के साथ पुलिस बल रहा मौजूद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए मसूरी के प्रमुख क्षेत्र कैमल बैंक रोड में एक भवन को सील कर दिया। प्राधिकरण द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण कराने वालों में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण को मिली शिकायतों और नियमित निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि कैमल बैंक रोड स्थित…
बिना पानी छिड़काव के संचालन पर एसडीएम का एक्शन थराली। विकासखंड थराली के अंतर्गत सुनला गांव में संचालित अभ्युदय स्टोन क्रेशर को लेकर समय-समय उठने वाली अनियमितओं का पटाक्षेप होने का नाम ही नही लें रहा है।इस क्रेशर को लेकर ताजा विवाद बिना पानी के छिड़काव के ही क्रेशर का संचालन करने एवं आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ करने को लेकर उठ गया हैं, मामले के संज्ञान में आने के बाद उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने क्रेशर का स्थलीय निरीक्षण कर शिकायत को सही पाते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही हैं।स्टोन क्रेशर के अलावा एसडीएम ने…
इस बार महंगी नहीं होगी बिजली कुछ उपभोक्ता श्रेणी में हुआ बदलाव देहरादून। प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार प्रदेश में बिजली महंगी नहीं होगी। नियामक आयोग ने इस साल टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा, सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी की प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर नियामक आयोग से 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी मांगी थी। लेकिन आयोग ने ट्रैरिफ बढ़ाने से मना कर दिया है। वहीं, कुछ उपभोक्ता श्रेणी में बदलाव किया गया है। प्रीपेड मीटर…
देहरादून राजधानी के पॉश इलाके राजपुर में सुबह-सवेरे हुई सनसनीखेज फायरिंग और एक बुजुर्ग की मौत के मामले में दून पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। जिसे महज रोड रेज और साइड न देने का विवाद बताया जा रहा था, वह असल में एक नामी बार के बिल को लेकर शुरू हुई खूनी रंजिश निकली। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य शूटर समेत अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। जोहड़ी गांव में सुबह करीब 6:50 बजे हुई इस वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया था। शुरुआती…
देहरादून, 30 मार्च। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। आज का मैन ऑफ द मैच अरविंद रावत को मिला। टूर्नामेंट की मैन ऑफ द सीरिज सोबन सिंह गुसाईं, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट अजय राणा व बेस्ट बेस्टमेन ऑफ टूर्नामेंट सोबन सिंह गुसाईं को मिला। इसके साथ ही 50 प्लस खिलाड़ियों में बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट में अजय राणा व बेस्ट…
हवन-यज्ञ के साथ हुआ मिशन का आगाज; अपर परिवहन आयुक्त ने काटा रिबन, पहले ही दिन 40 वाहनों को मिली हरी झंडी ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के भव्य स्वागत और श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है । सोमवार को ऋषिकेश स्थित उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में भक्तिमय वातावरण और प्रशासनिक तत्परता के बीच यात्रा के लिए अनिवार्य ‘ग्रीन कार्ड’ बनाने के कार्य का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया गया। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को निर्बाध और सुगम बनाने के उद्देश्य…
आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami जी के साथ सम्मिलित होकर डॉ. जितेन ठाकुर जी को उत्तराखंड के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान “उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान” तथा डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र जी, श्री श्याम सिंह कुटौला जी, डॉ. प्रीतम सिंह जी, श्री केसर सिंह राय जी एवं श्री अताए साबिर अफजल मंगलौरी जी को “उत्तराखंड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार” से सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार हमारी स्थानीय बोली एवं भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा भाषा एवं साहित्य…
आज देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में एक संवासिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच की। मंत्री रेखा आर्या ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए नारी निकेतन की अधीक्षिका, अन्य कर्मचारियों तथा शव बरामद करने वाले चौकीदार से गहन पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नारी निकेतन प्रशासन को निर्देश दिए कि परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर…
