Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एमडीडीए की नई पहचान बनाने का मौका, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का पुरस्कार
  • ‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान
  • प्रतापनगर दौरे पर CA राजेश्वर पैन्यूली, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सावन पर दिया शुभकामनाओं का संदेश
  • पेट्रोल पंप 24×7 रहेंगे संचालित, गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश
  • युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री धामी
  • राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ समारोह के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन
  • एमडीडीए में महीने में दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, लोग सीधे अधिकारियों को बता सकेंगे समस्याएं
  • टॉपर्स कॉन्क्लेव में 306 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, सफलता के साथ निरंतर सीखते रहने का दिया संदेश
  • मिस उत्तराखंड 2026: ‘फ्रेश फेस’ सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास
  • दहेज हत्या मामले में पति और ननद गिरफ्तार, मृतका का वीडियो बना अहम सबूत
Sunday, August 2
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

 

गदरपुर, 31 जुलाई, 2026 (सू०वि०)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय गदरपुर-रुद्रपुर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बटालियन, गदरपुर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों से संवाद कर उनकी कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है। ऐसे में एनडीआरएफ जैसी संस्थाओं की भूमिका जनजीवन की सुरक्षा और आपदा के समय त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक आधुनिक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साहस, समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी एनडीआरएफ के जवान पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ मानव जीवन की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उनका अनुशासन, दक्षता और सेवा भाव पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, नियमित प्रशिक्षण और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय को प्राथमिकता दी जाए, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें।

इस अवसर पर एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बटालियन की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा आपदा राहत एवं बचाव अभियानों की जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पाण्डे, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, कमांडेंट संतोष कुमार, सीएमओ परमिंदर सिंह, डिप्टी कमांडेंट दीपक भट्ट, राजेंद्र जोशी, अवनीश पुरोहित, मनोज जोशी, जवान आदि उपस्थित थे।
———————————————

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एमडीडीए की नई पहचान बनाने का मौका, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का पुरस्कार

August 2, 2026
Read More

‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान

August 2, 2026
Read More

प्रतापनगर दौरे पर CA राजेश्वर पैन्यूली, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सावन पर दिया शुभकामनाओं का संदेश

August 2, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एमडीडीए की नई पहचान बनाने का मौका, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का पुरस्कार

August 2, 2026 उत्तराखण्ड

अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम,…

Read More

‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान

August 2, 2026

प्रतापनगर दौरे पर CA राजेश्वर पैन्यूली, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सावन पर दिया शुभकामनाओं का संदेश

August 2, 2026

पेट्रोल पंप 24×7 रहेंगे संचालित, गैस एजेंसियों को पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश

August 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एमडीडीए की नई पहचान बनाने का मौका, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का पुरस्कार

August 2, 2026

‘नशे के विरुद्ध सबसे बड़ी ताकत जागरूक युवा’—बंशीधर तिवारी; MY Bharat और सजग इंडिया मिलकर चलाएंगे 100 सप्ताह का अभियान

August 2, 2026

प्रतापनगर दौरे पर CA राजेश्वर पैन्यूली, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सावन पर दिया शुभकामनाओं का संदेश

August 2, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.