Author: Pahad ki Khabar

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की वादियों में जब चैत्र का महीना दस्तक देता है, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता रिश्तों की मिठास भी एक बार फिर ताजा हो जाती है। उत्तराखंड की इसी मिट्टी से निकली एक परंपरा है भिटौली। एक ऐसा पर्व, जिसमें मायका अपनी विवाहित बेटी तक सिर्फ उपहार नहीं, बल्कि अपना स्नेह, अपनापन और यादें भेजता है। दरअसल, भिटौली कोई औपचारिक परंपरा नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है। वह हर साल चेत्र महीने में मनाया जाता है, जो पूरे 30 दिनों का होता है। इसी दौरान माता-पिता और भाई अपनी विवाहित बेटी या बहन के लिए वस्त्र, पकवान…

Read More

टिहरी गढ़वाल। 26 मार्च 2026 को अष्टमी एवं नवमी एक साथ पड़ने के पावन अवसर पर प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपली रमोली स्थित मां दिन्याली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भक्तों को मां दिन्याली देवी के साथ-साथ पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर पैन्यूली, केशव रावत, राजीव सेमवाल, धनेश पवार सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला पंचायत…

Read More

देहरादून दिनांक 27 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 26 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की…

Read More

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी, नदियों के चैनलाइजेशन व ड्रेजिंग कार्यो को हरी झंडी, जनहित में आपदा न्यूनीकरण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश, भूस्खलन और बाढ़ सुरक्षा के लिए अहम फैसले, 28 जोखिम भरे नदी तटों पर चैनलाइजेशन व सुरक्षात्मक कार्यो को सर्शत मंजूरी देहरादून 27 मार्च,2026 जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा न्यूनीकरण के उद्देश्य से संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में प्रस्तावित सुरक्षात्मक कार्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005…

Read More

Mdda *कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान* मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्रों में कई भवनों को सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र और नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। डोईवाला क्षेत्र के कान्हरवाला भानियावाला तिराह पर नेत्रपाल सिंह सैनी…

Read More

महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर, नवाचार व स्वरोजगार को बताया विकास का आधार पौड़ी। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने अपने दो दिवसीय जनपद दौरे के दौरान सर्किट हाउस, पौड़ी में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन व्यवस्था, उत्पादन प्रक्रिया और आय में वृद्धि से जुड़े पहलुओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए उनके प्रयासों को सराहनीय बताया। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर राज्यपाल को सुरक्षा बलों ने औपचारिक सलामी दी। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी…

Read More

उत्तराखंड सरकार के उपक्रम यूजेवीएन लिमिटेड को प्रतिष्ठित “वॉटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड्” के अंतर्गत “सर्वश्रेष्ठ पहल – बांध सुरक्षा” श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण एवं संरचनात्मक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों हेतु प्रदान किया जाता है। यूजेवीएन लिमिटेड राज्य में 1440.60 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साथ जलविद्युत एवं सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निगम द्वारा ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से नई परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के साथ साथ पुरानी परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुरक्षित संचालन पर भी समान प्राथमिकता से कार्य किया जा…

Read More

देहरादून, 27 मार्च, 2026: सीएसआईआर–भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (सीएसआईआर – भापेसं), देहरादून के एसीएसआईआर साइंस क्लब द्वारा 27 मार्च,2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में “आगाज़ 4.0” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के वैज्ञानिक समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 का विषय (थीम) “विज्ञान में महिलाएँ: विकसित भारत की उत्प्रेरक” भारत के वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीय एवं नवाचार परिदृश्य को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र समन्वयक द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं तत्पश्चात पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सीएसआईआर-भापेसं के निदेशक, डॉ. हरेंद्र सिंह…

Read More

पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आने का औपचारिक निमंत्रण दिया और आगामी चारधाम यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को सुरकंडा देवी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, पर्यटन, अवसंरचना और चारधाम यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि राज्य में चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सरकार यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम…

Read More

राज्यपाल का पिथौरागढ़ आगमन, योजनाओं की समीक्षा एवं स्टालों का निरीक्षण पिथौरागढ़।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि एक दिन के दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह एवं उपजिलाधिकारी श्री जीतेन्द्र वर्मा द्वारा भी राज्यपाल का स्वागत किया गया। इसके उपरांत पुलिस विभाग द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात राज्यपाल ने हवाई अड्डा परिसर में लगे ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा “हाउस ऑफ हिमालयाज” सहित…

Read More