Author: Pahad ki Khabar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन में साहित्यकारों की…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री हीरा सिंह बिष्ट को उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान उन्हें कांग्रेस का तिरंगा ध्वज समर्पित कर सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री बिष्ट ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीबों, मजदूरों, कर्मचारियों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उनका निधन उत्तराखंड की राजनीति, श्रमिक आंदोलन और कांग्रेस परिवार के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी। ईश्वर से प्रार्थना है…

Read More

वीर सैनिकों, वीर नारियों और पूर्व सैन्य अधिकारियों का हुआ सम्मान, देशभक्ति से गूंजा पूरा परिसर देहरादून, 26 जुलाई, 2026। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट, देहरादून में भारत माता के वीर सपूतों की अदम्य वीरता, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को समर्पित एक गरिमामयी एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, उनके पराक्रम को नमन करना तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सैन्य सम्मान की भावना को सशक्त बनाना था। समारोह के मुख्य अतिथि वीर चक्र से सम्मानित कर्नल रूपेश प्रधान रहे, जबकि विशिष्ट…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति…

Read More

खबर: उत्तरकाशी में चढ़ेती के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंची और रातभर चले अभियान के बाद बोल्डर हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया। मार्ग खुलने से गंगोत्री धाम आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।

Read More

आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को श्री देव सुमन ज़ी के बलिदान दिवस के सुअवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी मे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के अंतर्गत कचरे को स्रोत से ही पृथक कर उसका अलग-अलग प्रबंध करने की जानकारी प्रदान की गई l और साथ ही छात्र-छात्राओं को तीनों प्रकार के कचरे सूखा, गीला और हानिकारक कचरे के प्रबंधन की जानकारी दी गई एवं 3R का महत्व भी समझाया गया अपने आसपास…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय कारगिल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों तथा सैन्य विभूतियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय कारगिल दिवस भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, अटूट संकल्प, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का वह गौरवशाली अध्याय है, जो भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों…

Read More

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का सफल समापन देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक संचालित “स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान” का शनिवार को विद्यालयों में “स्वच्छता संकल्प एवं समापन दिवस” के आयोजन के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशन में सप्ताहभर चले इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) एवं सफाई निरीक्षक (SI)…

Read More

*एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि* *उत्तराखण्ड में राज्य कर विभाग की उल्लेखनीय सफलता* देहरादून। प्रदेश में राज्य कर विभाग ने जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अप्रैल से जून 2026 की अवधि में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में नेट एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि नॉन-जीएसटी संग्रहण में 12 प्रतिशत और कुल संग्रहण में 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राज्य कर विभाग की शनिवार को प्रमुख सचिव आर के सुधांशु की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में जीएसटी संग्रहण, कर…

Read More

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन *हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 03 व्यावसायिक निर्माण सील, अभियान रहेगा जारी* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के विरुद्ध अपना अभियान और तेज करते हुए शनिवार को हरिद्वार बाईपास एवं डोईवाला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और प्राधिकरण की अनुमति के बनाए जा रहे तीन व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनने वाले अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी…

Read More