
आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को श्री देव सुमन ज़ी के बलिदान दिवस के सुअवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी मे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन के अंतर्गत कचरे को स्रोत से ही पृथक कर उसका अलग-अलग प्रबंध करने की जानकारी प्रदान की गई l और साथ ही छात्र-छात्राओं को तीनों प्रकार के कचरे सूखा, गीला और हानिकारक कचरे के प्रबंधन की जानकारी दी गई एवं 3R का महत्व भी समझाया गया अपने आसपास के वातावरण को कैसे साफ सुथरा रखना है और उसको यदि साफ ना रखा जाए तो उसके क्या नुकसान हो सकते हैं इसके बारे मे बच्चों को विस्तृत रूप से समझाया गया l बच्चों ने भी बड़ी उत्सुकता से पूरे कार्यक्रम को सुना l
तत्पश्चात संस्था द्वारा चलाए जा रहे हरित अभियान के अंतर्गत विद्यालय के प्रांगण में कुछ फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया l कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लखन सिंह बुटोला अन्य शिक्षक गण समस्त छात्र-छात्राएं एवं संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा तथा सदस्य विनीता देवलाल उपस्थित रहे l



