खबर:
उत्तरकाशी में चढ़ेती के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर पहुंची और रातभर चले अभियान के बाद बोल्डर हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया। मार्ग खुलने से गंगोत्री धाम आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली।



