टिहरी गढ़वाल जनपद के प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी थौलधार के रामगांव, बौर, बैरगणी एवं ज्यूंदासू ग्राम में ग्रामवासियों द्वारा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में व्यासजी श्री गणेश रतूड़ी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं ने देवी भागवत कथा का रसपान किया। कथा के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की भी सहभागिता रही। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट) सी.ए. राजेश्वर…
Author: Pahad ki Khabar
नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सभ्यता और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा ‘प्रज्ञानम: राज्यपाल राज्यपाल ने किया प्रज्ञानम एआई चैटबॉट का लोकार्पण देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से नि ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया। प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह चैटबॉट भारतीय ज्ञान प्रणाली से जुड़े विषयों पर जिज्ञासुओं के प्रश्नों का त्वरित, सटीक एवं संदर्भ आधारित उत्तर प्रदान करने में सक्षम है। इसे विश्वविद्यालय द्वारा ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’…
हरिद्वार।जिला गंगा संरक्षण समिति की 71 वीं बैठक जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गई।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध ने जल संस्थान हरिद्वार एवं पेय जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया की वे अपने विभाग द्वारा संचालित एस.टी.पी की नियमित रूप से मॉनीटरिंग करें। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को जनपद हरिद्वार में संचालित गौशालाओं के संबंध में सूची तैयार करने के निर्देश दिए,किसी भी गोशाला एवं डेयरी का गोबर एवं गंदगी गंगा में न जाए तथा इस पर कड़ी निगरानी करने के भी निर्देश दिए…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटो को तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं दुघर्टना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार,शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी…
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में आज ‘इंटरनेशनल गुडविल सोसाइटी ऑफ इंडिया’ गढ़वाल चैप्टर की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र नारायण पूर्व महासचिव राज्यसभा एवं कुलाधिपति गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. योगेंद्र नारायण ने समाज में सद्भावना, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा प्रदान करने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें सामाजिक परिवर्तन के सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल…
दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा “गज महोत्सव” का आयोजन किया गया। INTACH और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के संरक्षण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान हाथियों के पारिस्थितिक व सांस्कृतिक महत्व, जैव विविधता संरक्षण तथा मानव–वन्यजीव सह-अस्तित्व जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को केवल ज्ञान देने तक सीमित न रहकर सतत विकास, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में…
पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में आज कैबिनेट बैठक शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। मुख्य सचिव द्वारा प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया गया। प्रधानमंत्री के इस संदेश पर मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा…
देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब गैस की बुकिंग 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 33 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में…
आधुनिक आटोमेटेड पार्किंग से सुसज्जित हुआ अपना शहर दून; परेडग्रांड, तिब्बती मार्केट, जिला चिकित्सालय में स्थापित है आटोमेटेड पार्किंग, शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग जनमन को समर्पित e6471398-06ee-426f-83b2-30c4bfd7a3fa a85ee399-bee6-4d01-8d1f-4aefd2f4b1d2 8dedb842-aaf4-41cc-bfc7-3ea0ce801c92 b0982e5c-aebf-4ffe-b570-fdf008844464 51d6658e-cbf3-4658-b9b1-600ff7b45f1a देहरादून दिनांक 24 मार्च 2026, परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित, शहर को जाम से मिलेगी राहत मा० मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड में 111 वाहन क्षमता वाली ऑटोमेटेड पार्किंग का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनमानस को समर्पित किया गया। यह आधुनिक पार्किंग सुविधा लगभग रू0 472.23 लाख की लागत से निर्मित…
देहरादून 24 मार्च 2026 उत्तराखंड में सहकारिता के माध्यम से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से व्यापक कार्य किया जा रहा है। कृषि, मिलेट्स, रेशम उत्पादन, सब्जी क्रय, बायोफर्टिलाइजर वितरण, साइलेज विक्रय और सामूहिक सहकारी खेती जैसी गतिविधियों से समितियों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो रही है तथा किसानों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। राज्य में मिलेट्स मिशन के अंतर्गत 214 क्रय केंद्रों के माध्यम से लगभग 53,000 कुंतल मंडुवा की खरीद की गई है। इस खरीद पर सहकारी समितियों को…
