Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा
  • कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन
  • पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
  • सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
  • 2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
Saturday, September 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » होंडा ने भारत में पेश किया 10 नए दोपहिया वाहनों का पोर्टफोलियो, ICE, EV और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर फोकस
उत्तराखण्ड

होंडा ने भारत में पेश किया 10 नए दोपहिया वाहनों का पोर्टफोलियो, ICE, EV और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर फोकस

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

भारतीय ग्राहकों की बदलती मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए होंडा ने पेश किया 10 मेड-इन-इंडिया उत्पादों का नया पोर्टफोलियो। यह पोर्टफोलियो ICE, EV और फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी में होंडा के मल्टी-पाथवे अप्रोच को दिखाता है, साथ ही भारत में लोकलाइज़ेशन कमिटमेंट को भी बढ़ाता है।

देहरादून -25 जुलाई, 2026 : होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने भारतीय बाजार के लिए 10 मोटरसाइकिलों और स्कूटर्स का विस्तारित पोर्टफोलियो पेश किया है। इसमें सात बिल्कुल नए मॉडल और तीन नए रंग विकल्पों के साथ अपडेट किए गए मॉडल शामिल हैं। इस नई रेंज में क्रूजर, एडवेंचर टूरर, रोडस्टर, लाइफस्टाइल राइडिंग, इलेक्ट्रिक और फ्लेक्स-फ्यूल मोबिलिटी से जुड़े उत्पाद शामिल हैं, जो विभिन्न वर्गों के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे।

इन मॉडलों का भारत में स्थानीय स्तर पर निर्माण (लोकलाइजेशन) एचएमएसआई की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत में कंपनी की उत्पाद विकास, इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, ग्राहकों को होंडा की वैश्विक तकनीकों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध होगी और स्थानीय सोर्सिंग तथा विनिर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि भारतीय दोपहिया बाजार अब केवल दैनिक उपयोग तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि ग्राहकों की पसंद और जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। ईंधन दक्षता, किफायती कीमत और कम परिचालन लागत आज भी ग्राहकों की प्राथमिकता हैं, लेकिन अब वे अपनी जीवनशैली और राइडिंग पसंद के अनुरूप आधुनिक और अलग पहचान वाले उत्पाद भी चाहते हैं। इसी बदलती मांग को ध्यान में रखते हुए एचएमएसआई ने 10 उत्पादों का यह नया पोर्टफोलियो पेश किया है, ताकि ग्राहकों को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार मोटरसाइकिल और स्कूटर के अधिक विकल्प मिल सकें।

इस अवसर पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रेसिडेंट एवं सीईओ) त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “भारत होंडा के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक बाजारों में से एक है। 10 उत्पादों का यह नया पोर्टफोलियो ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराता है। यह एडवांस इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) वाहनों, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के जरिए ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के अनुरूप विकल्प प्रदान करने की हमारी बहुआयामी रणनीति को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कंपनी ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारत में स्थानीय इंजीनियरिंग और विनिर्माण क्षमताओं को लगातार सशक्त बना रही है। इससे भारतीय ग्राहकों तक होंडा की वैश्विक तकनीकों की बेहतर पहुंच सुनिश्चित होगी। साथ ही, होंडा के वैश्विक परिचालन में भारत की भूमिका एक महत्वपूर्ण विनिर्माण और निर्यात केंद्र के रूप में और मजबूत होगी, जबकि गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा के वे उच्च मानक भी बरकरार रहेंगे, जिनके लिए होंडा जानी जाती है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के निदेशक (सेल्स एवं मार्केटिंग) मुत्सुओ उसुई ने कहा, “आज भारतीय ग्राहक ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जो उनकी आवाजाही की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनकी जीवनशैली के अनुरूप भी हों। इस विस्तारित पोर्टफोलियो के माध्यम से हम होंडा के वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय मॉडलों की व्यापक श्रृंखला भारतीय बाजार में ला रहे हैं। इससे ग्राहकों को विभिन्न राइडिंग श्रेणियों में अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार अधिक विकल्प मिलेंगे। चाहे रोजाना की आवाजाही हो, वीकेंड ट्रिप, एडवेंचर टूरिंग या मनोरंजन के लिए राइडिंग, यह नई उत्पाद श्रृंखला ग्राहकों को अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप होंडा वाहन चुनने का अवसर देगी।”

राइडिंग को और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से इस पोर्टफोलियो के चुनिंदा मॉडलों में होंडा ई-क्लच (Honda E-Clutch) तकनीक भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह तकनीक क्लच के संचालन को स्वचालित रूप से नियंत्रित करती है, जिससे भारी ट्रैफिक और बार-बार रुकने-चलने वाली परिस्थितियों में राइडिंग अधिक आसान और आरामदायक हो जाती है। कंपनी इन नए उत्पादों को चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारेगी। प्रत्येक मॉडल की लॉन्च तिथि, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी विस्तृत जानकारी उसके लॉन्च के समय अलग से घोषित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- विकाश कुमार – 8057409636

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026
    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026 उत्तराखण्ड

    हरिद्वार। कनखल स्थित कम्पनी देशरक्षक औषधालय लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालय में शुक्रवार को कंपनी के…

    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026
    Most Popular

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.