पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प: सीएम धामी, विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण के साथ ही विकास प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर परेड ग्राउंड में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाओं देने के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सभी मिथकों तोड़कर, उन्हें पुन: राज्य की सेवा का अवसर…
Author: Pahad ki Khabar
परेड ग्राउंड, देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा,…
चार साल बेमिसालः 23 मार्च को राजधानी देहरादून में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री जनता को करेंगे संबोधित, पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण, चार वर्षो की विकास गाथा, विकास योजनाओं की झलक, जन जन की सरकार, थीम पर आयोजित होगें विविध कार्यक्रम, कोई चूक नहीं, बैकअप प्लान अनिवार्य, हर व्यवस्था पर पैनी नजर, मिनट टू मिनट प्लान पर आयुक्त व डीएम ने दिए सख्त निर्देश उत्तराखंड राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 मार्च तक प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजधानी…
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ( faivm) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वाराणसी के धाकड़ सर्वमान्य व्यापारी नेता प्रेमनाथ मिश्रा का पिछले दिनों 13 मार्च को ह्रदयाघात से निधन हो गया था। आज व्यापारी नेता के वाराणसी स्थित आवास पर फेम के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष राजेस्वर पैन्यूली जी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र गोयनका,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोबती के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल व अशोक जायसवाल, मथुरा महानगर फेम अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल,हाथरस फेम इकाई के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल, सन्नी जौहर, रजनीश कनोजिया,प्रीति मिश्रा, आदि ने दिवंगत प्रेम मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पार्चन…
देहरादून। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा इस वर्ष चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज चतुर्थ नवरात्र – माँ कुष्मांडा के पावन अवसर पर शिव मंदिर, इंदिरा नगर में “माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता की। साथ ही, संस्था द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप…
देहरादून दिनांक 22 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 12 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की…
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों एवं प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं और प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की अपेक्षाएं रखी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के…
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब और राही नेत्र धाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को प्रेस क्लब परिसर में नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रेस क्लब के सदस्यों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और करीब 100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंखों की बारीकी से जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। अस्पताल की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही नजर के चश्मे बनवाने पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही…
देहरादून। स्काउट गाइड के प्रादेशिक मुख्यालय भोपालपानी में संचालित युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा विषय पर एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा आपदा मित्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्तमान में चल रहे 11वें बैच में 76 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिन्हें आपदा प्रबंधन के साथ-साथ जीवन रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है।इस अवसर पर जिला टिहरी गढ़वाल के सड़क सुरक्षा समन्वयक राजेंद्र सिंह रुक्मणी ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने देश…
देहरादून। आज देहरादून के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसे देखते हुए दून पुलिस एक्शन में हैउत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है जिससे आम जनता को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मसूरी डाइवर्जन से ग्रेट वेल्यू से बहल चौक से सर्वे चौक से कान्वेंट तिराहा पर ड्राप कर बन्नू स्कूल में पार्किंग की जाएगी आईआरडीटी नियर सर्वे चौक को पिकअप प्वांइट बनाया गया है। बल्लूपुर चौक से किशन नगर चौक से बिंदाल से घंटाघर से दर्शन लाल…
