मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में उप जिला चिकित्सालय मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, प्रेमनगर तथा राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई की चिकित्सा प्रबंधन समितियों की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय विवरण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट का अनुमोदन भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रबंधन समिति को निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग के समन्वय से जिले के सभी अस्पतालों में…
Author: Pahad ki Khabar
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को समयबद्ध राहत एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने समिति को वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में पीड़ितों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता, न्यायालयों में लंबित प्रकरणों तथा सहायता वितरण की…
मानसून के दौरान सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः विनय रुहेला *देहरादून, दिनांक 22 जुलाई, 2026 (सूवि),* उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला ने कोषागार सभागार देहरादून में मानसून अवधि के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के उपरान्त उन्होंने कलेक्टेªट परिसर में वृक्षारोपण किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागवार तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों में किए गए कार्यों तथा जनसुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में मानसून सीजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देखरेख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में कंट्रोल रूम…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की सातवीं बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने प्रदेश के तीन शहरों देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता की स्थिति की जानकारी ली और सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि तीनों शहरों में वायु गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।मुख्य सचिव ने पीएम 10 और पीएम 2.5 को कम किए जाने के लिए सभी उपायों पर कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम 10 को कम करने के लिए शहरों की सड़कों की स्थिति…
देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 20 जुलाई से 25 जुलाई तक “स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विद्यालयों में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार समस्त मुख्य सफाई निरीक्षक (CSI) एवं सफाई निरीक्षक (SI) ने अपने-अपने वार्डों के विद्यालयों में अभियान का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 488 एकल महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह योजना एकल महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका, स्वरोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मजबूत आधार प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में अब तक 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि 70 हजार से…
सरकारी सेवा में नियमों की सही समझ और जनहित सर्वोपरि, मुख्यमंत्री ने आर.सी. लोहनी के प्रयास की सराहना की देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए लेखक के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ राज्य के विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि किसी भी…
42 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, सटीक आंकड़ों और समयबद्ध जनगणना पर दिया गया जोर देहरादून। जनगणना 2027 के सफल और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसी क्रम में जिला जनगणना कार्यालय, देहरादून द्वारा नगर निगम परिसर में जनगणना संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्यों में लगे अधिकारियों और कार्मिकों को प्रक्रियाओं, जनगणना हस्तपुस्तिका तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी देना था। प्रशिक्षण में जिला जनगणना कार्यालय के प्रभारी प्रशिक्षक प्रदीप यादव और शकुलदीप चौहान ने प्रतिभागियों को जनगणना के तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं, अभिलेखों के संधारण, डेटा…
खेरी रोड क्षेत्र में बिना स्वीकृति बनाई जा रही सड़कें और संरचनाएं हटाईं, अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को डोईवाला के खेरी रोड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने बलविन्दर सिंह द्वारा बिना वैधानिक स्वीकृति के लगभग पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाया तथा भविष्य में इस प्रकार की…
