Author: Pahad ki Khabar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास से वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव-निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्री वाराही धाम के नव-निर्मित कार्यों का शुभारम्भ होना हम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। माँ वाराही का यह प्राचीन धाम सदियों से श्रद्धा, आस्था और शक्ति का केंद्र रहा है। यहां आयोजित होने वाला बग्वाल मेला हमारी वीरता, परंपरा और सामूहिक आस्था का अद्भुत संगम है, जिसे राज्य सरकार द्वारा राजकीय मेला भी घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव-निर्माण से मंदिर को और अधिक…

Read More

देहरादून/ जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में एक-दो दिन पहले मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में जनता को राहत पहुंचाने की दिशा में वन टाइम सेटलमेंट (ओटी एस) योजना लागू करने का आग्रह किया, जिस पर मा. मुख्यमंत्री ने वीसी,एमडीडीए को वार्ता के निर्देश दिए | नेगी ने कहा कि एमडीडीए के अंतर्गत भवन स्वामियों, जिनके द्वारा पूर्व में नक्शा पास नहीं कराया गया व स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण कराया गया आदि तमाम मामलों में भवन स्वामी काफी परेशान…

Read More

21 मार्च को होगा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ग्रैंड फिनाले देहरादून। फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड के मिस टैलेंटेड सब टाइटल में प्रतिभागियों ने अपना टैलेंट दिखाया। इस दौरान किसी ने गाना गया तो किसी ने नृत्य प्रस्तुत किया, तो किसी ने शानदार अभिनय कर सबका दिल जीत लिया। इसका ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को न्यू कैंट रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को सेंट्रियो मॉल स्थित स्काई लाउंज में आयोजित मिस टैलेंटेड राउंड के लिए प्रतिभागी विशेष रूप से तैयार होकर पहुंची थी। किसी ने हिंदी, किसी ने गढ़वाली तो किसी ने कुमाऊंनी…

Read More

पुष्कर सिंह धामी द्वारा माँ वाराही मंदिर (देवीधुरा, चम्पावत) के नव-निर्माण/शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए

Read More

श्री झण्डे जी मेले की आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के बीच एक युवा प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया| हैंड स्केच आर्टिस्ट प्रिंस कुमार की अनूठी कला का सम्मान श्री दरबार साहिब में किया गया, जहां उनकी रचनात्मकता और समर्पण को सराहा गया। सोशल मीडिया पर अपना लोकप्रिय हैंड स्केच पेज संचालित करने वाले प्रिंस कुमार अपनी कला के माध्यम से ऐतिहासिक और आकर्षक स्थलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस बार उन्होंने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला को चुना। मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पक्ष को समझते हुए उन्होंने…

Read More

शासकीय आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

शासकीय आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुड़की विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Read More

देहरादून : देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों श्री खजान दास, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री मदन कौशिक, श्री राम सिंह कैड़ा और श्री प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने ‘धामी सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी को हार्दिक बधाई दी! कहा की…

Read More

बाँध सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज परिसर में “बाँध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम–2026” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (DRIP) के अंतर्गत यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा केंद्रीय जल आयोग (CWC) एवं राष्ट्रीय बाँध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं श्री सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा यह कार्यक्रम सामुदायिक जागरूकता हेतु आयोजित किया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन यूजेवीएन…

Read More

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि…

Read More