महिलाओं ने गाय संग निकाला पैदल मार्च, प्रशासन को दी सीधी चेतावनी कुलसारी से थराली तहसील तक अनोखा प्रदर्शन, खेत उजड़ने से गुस्से में ग्रामीण थराली/चमोली। पहाड़ों में तेजी से बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या अब विकराल रूप ले चुकी है। मंगलवार को थराली क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा और जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने प्रशासन को भी झकझोर कर रख दिया। कुलसारी, बसर और आसपास के गांवों की दर्जनों महिलाएं एक गाय को साथ लेकर कुलसारी से पैदल मार्च करते हुए थराली तहसील परिसर पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया।महिलाओं का यह विरोध सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं,…
Author: Pahad ki Khabar
पुलिस की सख्त ड्यूटी के बीच भी संगीत की साधना, 19 साल से दोनों जिम्मेदारियां साथ निभा रहीं अन्नपूर्णा देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की खाकी वर्दी में जहां एक ओर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक नजर आता है, वहीं इसी खाकी में एक ऐसी मधुर आवाज भी बसती है जिसने अपने सुरों से पूरे उत्तराखंड को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह आवाज है उत्तराखंड पुलिस की कर्मठ और प्रतिभाशाली महिला कर्मी अन्नपूर्णा बिष्ट की, जिनकी कोयल सी मधुर आवाज आज पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी है।साल 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती…
देहरादून। ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सौजन्य से कोटा स्थित सुपर थर्मल पावर में 13 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित 47वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। टीम मैनेजर विकास भद्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड में कार्यरत नरेंद्र कश्यप ने 162 सेमी तक के लंबाई वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 167 से 172 सेमी लंबाई वर्ग में यूपीसीएल के…
देहरादून दिनांक 16 मार्च 2026, एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत्प्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी। जिलाधिकारी स्वयं जिलें में गैस आपूर्ति/वितरण बैकलॉक की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। जिला प्रशासन की क्यूआरटी द्वारा जनपद देहरादून के अंतर्गत 69 गैस एजेंसियों के तथा 25 व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया है, क्यूआरटी द्वारा विकासनगर क्षेत्र में 5 घरेलू सिलेण्डर को जब्त किया गया है।…
देहरादून दिनांक 16 मार्च 2026,(सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशो के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनता दर्शन में आज 162 शिकायतें प्राप्त हुई। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में ईदगाह निवासी वरिष्ठ नागरिक दुलीचंद ने जनता दरबार में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कचहरी स्थित एक स्टाम्प वेंडर/टाइपिस्ट को अपने दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा मुख्यमंत्री की 10-10 घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना है, उन पर त्वरित अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्रता से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस योजना अथवा परियोजना को किसी कारणवश…
23 मई 2026 को खुलेंगे श्री हेमकुंट साहिब के कपाट विस्तृत विचार-विमर्श के बाद तथा वर्तमान मौसम स्थितियों का आकलन करने के पश्चात्, दोनों पक्षों ने पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब के कपाट शनिवार, 23 मई 2026 को खोलने पर आपसी सहमति व्यक्त की है। ट्रस्ट राज्य सरकार के समन्वय में इस यात्रा का संचालन करता है तथा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था करता है। श्री हेमकुंट साहिब पर भी लंगर परोसा जाता है, लेकिन उच्च ऊंचाई और सीमित सुविधाओं के कारण…
(अन्याय के विरुद्ध नौवें दिन भी जारी रहा ‘प्रण से प्राण तक’ महा-अनशन—दिल्ली से देहरादून तक न्याय की हुंकार) देहरादून, 16 मार्च 2026। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण के संवैधानिक हक की लड़ाई अब केवल भावनाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें ‘कानून की गर्जना’ भी शामिल हो गई है। एकता विहार में जारी प्रण से प्राण तक क्रमिक अनशन के नौवें दिन, दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिष्ठित अधिवक्ता (एडवोकेट) भुवन चंद जुयाल ने अनशन की वेदी पर बैठकर सत्ता को सीधी कानूनी और नैतिक चुनौती दी। राजधानी के नाम पर पहाड़ों के साथ हो रहे इस ऐतिहासिक छल के…
किराये की स्कूटी लेकर स्कूटी सहित फरार हुए दिल्ली निवासी को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा। लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा, पुलिस टीम की सतत मॉनिटरिंग व सटीक रणनीति से चढ़ा हत्थे। वादी विष्णु शाहू निवासी स्वर्गाश्रम, रामझूला द्वारा कोतवाली लक्ष्मणझूला में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में उनके द्वारा अंकित किया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK-14 TB-0267 को किराये (रेंट) पर लिया गया था, किन्तु निर्धारित समयावधि के पश्चात उक्त स्कूटी वापस नहीं की गई। इस सम्न्बन्ध में कोतवाली लक्ष्मणझूला पर तत्काल मु0अ0सं0-25/2025, धारा- 316(2) BNS बनाम…
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को कुंआवाला, Dehradun में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (एस0आई0आर) प्रदेश कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
