शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का किया वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री ने कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को प्रदान की गई सरकारी नौकरी – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 62 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले शहरी विकास निदेशालय के नवीन भवन का वर्चुअल शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कूड़ा निस्तारण वाहनों को हरी झंडी…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली…
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) ने Shri Krishna Chigullapally (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट) और Shri Ravindra Kumar Gaur (जनरल सेक्रेट्री) को National Traders Welfare Board (NTWB) का सदस्य बनाए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। फेडरेशन ने इस अवसर पर Sunil J. Singhi, चेयरमैन, National Traders Welfare Board (NTWB) का हृदय से आभार प्रकट किया है कि उन्होंने संगठन के इन दोनों पदाधिकारियों को बोर्ड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की। Federation of All India Vyapar Mandal (FAIVM) ने यह भी कहा कि संगठन माननीय Narendra Modi के “वोकल फॉर लोकल” अभियान को मजबूत करने तथा भारत को विश्व…
देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र उत्तराँचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने की विशिष्ट अथिति के तौर पर शिरकत देहरादून में मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब लाईफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 210 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। नेेहरू कालोनी- 6 नंबर पुलिया के निकट स्थित लाइफ केयर पेथोलॉजी सेंटर…
59264fda-4404-4a20-ade3-7af10bb0d5bf 5bae839b-d238-472f-8094-e02712d53ca6 देहरादून ।भाजपा प्रदेश कार्यलय में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूचि भट्ट जी के निर्देश अनुसार प्रदेश महामंत्री श्रीमती हिमानी वैष्णव जी के द्वारा फुलदेई का कार्यक्रम मनाया गया।उत्तराखंड के बाल लोकपर्व ‘फूलदेई’ के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय का नजारा सांस्कृतिक उल्लास से भरा रहा। चैत्र मास की संक्रांति के साथ ही जैसे ही बसंत की दस्तक हुई, नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में रिंगाल की टोकरियाँ और उनमें सजे बुरांश, फ्योली व सरसों के पीले फूलों को लेकर कार्यालय की देहरी पर पहुँचे। बच्चों ने पहाड़ की परंपरा के अनुसार “फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…”…
ऽ देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु ऽ अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक देहरादून। श्री दरबार साहिब परिसर में 8 मार्च को श्री झण्डे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक श्री झण्डे जी महोत्सव इन दिनों उत्कर्ष पर है। देश-विदेश से आई संगतें श्री झण्डे जी आरोहण का साक्षी बनने के बाद अपने-अपने गृहक्षेत्रों को लौट चुकी हैं, लेकिन अब देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व संगतों का तांता लगातार श्री दरबार साहिब की ओर बढ़ रहा है। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने “फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई” जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति…
पंतनगर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 119वाँ अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित किया। हमारे किसान भाई केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं, जिनका परिश्रम और समर्पण प्रेरणादायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार भी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है, कृषि उपकरणों की खरीद के लिए फार्म मशीनरी योजना…
कभी सुना था चौपालों मे ठहाके लगा कर कहते लोगों से जिसकी लाठी उसकी भैंस अब समझ आया की हमारी हंसी बेबुनियाद थी क्योंकि सच मे आज जिसके पास ताकत है उसके लिये कोई भी नियम लागू कहाँ होता. है वो तो हाँकता है अपनी लाठी से हमारी मजबूरियों की भैंस को अनीता चमोली देहरादून उत्तराखंड
महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा कोटद्वार में महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का औचक निरीक्षण कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल): आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा कोटद्वार आगमन पर महिला हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डेस्क में चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अध्यक्ष महोदय ने स्वयं भी काउंसलिंग में प्रतिभाग किया और वहां मौजूद दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों को सुलझाने का सार्थक प्रयास किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य…
