राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसुनवाई अभियान के आठवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। बुधवार को लीची बाग, 4 न्यू कैंट रोड, दिलाराम चौक में आयोजित जनसुनवाई शिविर में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। शिविर के दौरान नागरिकों ने शहर में बढ़ते शहरी दबाव, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, जल निकासी, हरित क्षेत्रों के संरक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं वित्तीय सहायता वितरित कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में कुल 7,472 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों को प्राप्त 1,737 आवेदनों का शिविर के दौरान ही निस्तारण…
“छात्रों की गूंज” के समर्थन में प्रेमनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित, शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं को किया उजागर माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा प्रेमनगर बाज़ार के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राज्य एवं देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने विद्यार्थियों पर बढ़ते…
डोईवाला से मसूरी तक चला बुलडोजर, अवैध कॉलोनाइजरों और निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों के खिलाफ बुधवार को व्यापक अभियान चलाते हुए डोईवाला, कारगी ग्रांट, यूनिवर्सिटी रोड और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 30 बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि कई अवैध व्यावसायिक और आवासीय निर्माणों को सील कर दिया गया। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण का कहना है कि…
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के सदस्य हरीश चमोली को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के प्रभारी बनाए जाने पर उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि हरीश चमोली ने लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी कार्यशैली, समर्पण और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपनी क्षमता और अनुभव का बेहतर…
देहरादून। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर सोसाइटी ऑफ मिशन 17 प्लस द्वारा कर्नल ब्राउन स्कूल, नवादा में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम और अशोक के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं साहित्यकार श्रीमती रेखा कुकरेती के नेतृत्व में हुई। इस दौरान मिशन 17 प्लस के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, शोभा पांडेय, कैप्टन डी.पी. बलूनी और शर्मिष्ठा अस्ती सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का…
देहरादून। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना को लेकर उत्तराखंड में विरोध तेज हो गया है। परियोजना के तहत 4,369 पेड़ों की कटाई और 754 पेड़ों के प्रत्यारोपण के प्रस्ताव के खिलाफ पर्यावरण प्रेमी, स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को सात मोड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पेड़ों से चिपककर विरोध करते नजर आए। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि परियोजना सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद शुरू की…
मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग ऽ विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा देहरादून। उत्तर भारत में हेल्थकेयर और मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अत्याधुनिक बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया गया। आधुनिक प्रयोगशालाओं, उन्नत मशीनों, उत्कृष्ट आईटी फैकल्टी और उद्योग आधारित शिक्षण प्रणाली से सुसज्जित यह भवन तकनीकी शिक्षा में विश्वविद्यालय की नई…
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केनाल रोड स्थित समिति कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में चढ़ावा हेराफेरी मामले पर समिति का पक्ष रखते हुए कहा कि इस प्रकरण में बीकेटीसी ने स्वयं प्राथमिकी दर्ज कराई थी और आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की विभागीय जांच पूरी हो चुकी है और वर्तमान में उच्चस्तरीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।…
उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मा० मेयर महोदय एवं नगर आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन में नगर निगम, देहरादून द्वारा शहरभर में व्यापक वृक्षारोपण एवं पौध वितरण अभियान आयोजित किया गया है। हरेला पर्व पर नगर निगम का “मिशन पोषण संकल्प” के अंतर्गत लगभग 4.00 से 5.00 लाख सब्जी की पौधों का स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड के मा० पार्षदगणों के समन्वय से वितरण किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में मिशन पोषण संकल्प के अंतर्गत सहजन के पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा तथा सार्वजनिक स्थलों एवं चिन्हित हरित क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ वृहद…
