उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है। देहरादून स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट (सीएसआई) में मंगलवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में ‘‘Business & Handholidng Unit for Livelihood inqubation (BHULI) यानी ‘भुली‘ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ, एमआईएस पोर्टल तथा बुकलेट का विमोचन किया गया। इस दौरान विभिन्न महिला एसएचजी उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए। महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल्स की अतिथियों ने सराहना की। कार्यक्रम में मा0 ग्राम्य विकास मंत्री तथा सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों से आई एसएचजी उद्यमियों…
Author: Pahad ki Khabar
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील, स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पांच अवैध एवं मानचित्र स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की…
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तय समयसीमा नहीं मानने वाले डेवलपर्स पर होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की आवासीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं और डेवलपर्स को 15 अगस्त 2026 से पहले सभी निर्माण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में कई परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सचिव…
देहरादून, 13 जुलाई। देहरादून में गढ़ी कैंट के घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से कार्यरत दो श्रमिक कविकांत और जोगिन्दर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का स्वयं निरीक्षण किया। मंत्री जोशी के देखरेख में दोनों श्रमिकों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया। मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री शजोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की…
राजपुर रोड क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं और भू-स्वामियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां व सुझाव, एमडीडीए ने लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की राजधानी देहरादून के सुनियोजित, संतुलित और भविष्य उन्मुख विकास के लिए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसुनवाई एवं जनसंवाद अभियान के सातवें दिन भी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मंगलवार को जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिकों, संस्थाओं, भू-स्वामियों, व्यापारिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने सुझाव एवं आपत्तियां दर्ज कराईं। शिविर के दौरान…
श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कार्मिक देहरादून से गिरफ्तार *श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि एवं अन्य भेंट सामग्री में वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त प्रमोद नौटियाल को देहरादन से गिरफ्तार किया है।* श्रद्धालुओं की आस्था एवं मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण का शासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया, जिसके उपरांत पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित की गई। दिनांक 08 जुलाई, 2026 को *श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी श्री युद्धवीर पुष्पवान की…
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को देहरादून स्थित नाबार्ड के उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं (RFIs) के माध्यम से जमीनी स्तर पर ऋण प्रवाह बढ़ाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में किसानों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), सहकारी संस्थाओं, ग्रामीण उद्यमियों और आजीविका से जुड़े लाभार्थियों तक सरल, सुलभ एवं समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नाबार्ड ग्रामीण विकास, कृषि,…
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब अंतिम स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है, जिससे जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को सीधे तौर पर स्वरोजगार और हुनरमंद बनने का…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की पारंपरिक कृषि और स्थानीय फसलों की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि भटवाणी-भात खाते समय उन्होंने महसूस किया कि पहले की तुलना में भट्ट (काला सोयाबीन) का आकार काफी छोटा हो गया है, जो चिंता का विषय है। हरीश रावत ने लिखा कि उत्तराखंड के मध्य हिमालयी क्षेत्रों में मंडुवा के साथ पारंपरिक रूप से उगाई जाने वाली फसलें, जैसे भट्ट, गहत और मास, अपनी विशेष गुणवत्ता और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती हैं। उनका कहना है कि भट्ट…
कोतवाली डालनवाला सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट कर लोक शांति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एमडीडीए द्वारा सीलिंग की कार्यवाही के दौरान एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने को लेकर दो पक्षों के मध्य हो गया था विवाद। आज दिनांक 13/07/2026 को डालनवाला क्षेत्र में कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में एमडीडीए विभाग द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सीलिंग की कार्यवाही की जा रही थी। सीलिंग की कार्यवाही के दौरान दो पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए आपस में लडने झगडनेे लगे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा काफी…
