Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा
  • कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन
  • पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत
  • पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
  • सुपौल में पुलिस की छापेमारी, गुलाब जल और पैकिंग सामग्री बरामद
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री
  • VMSB-UTU निदेशक भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, ‘डेपुटेशन-ओनली’ व्यवस्था पर मांगा जवाब
  • कालकाजी मंदिर घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप का आरोप
  • 2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, राम माधव बने प्रदेश प्रभारी
Friday, September 25
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होंगे बर्दाश्त
उत्तराखण्ड

बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होंगे बर्दाश्त

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 14, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील, स्वीकृत मानचित्रों के उल्लंघन और बिना अनुमति किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के विधौली और रानीपोखरी क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पांच अवैध एवं मानचित्र स्वीकृति के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही। एमडीडीए अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाए गए नियमों के उल्लंघन के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विधौली में चार स्थानों पर कार्रवाई
कार्रवाई के तहत 32 बिघा, विधौली क्षेत्र में राजू छावड़ा द्वारा स्वीकृति के विपरीत अलग-अलग किए जा रहे दो बहुमंजिला निर्माणों को सील किया गया। इसी क्षेत्र में स्नेहा लता/जैन द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस रोड, विधौली स्थित यूपीईएस के निकट राजू द्वारा किए जा रहे बहुमंजिला निर्माण को भी नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर सील कर दिया गया। वहीं वॉक-इन, विधौली क्षेत्र में प्रिन्स द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को भी प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया।

रानीपोखरी में भी चला प्राधिकरण का अभियान
एमडीडीए की टीम ने रानीपोखरी क्षेत्र के रखवाल गांव, पालि भोपुर में राजीव चोपड़ा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य नियमानुसार नहीं पाए जाने पर संबंधित भवन को सील करने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश भी दिए।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई
एमडीडीए का कहना है कि देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के बीच भवन निर्माण उपविधियों का पालन सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और जिन निर्माणों में नियमों की अनदेखी की जा रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।अधिकारियों के अनुसार अवैध निर्माण न केवल शहर की नियोजित विकास व्यवस्था को प्रभावित करते हैं बल्कि भविष्य में सुरक्षा, यातायात और मूलभूत सुविधाओं पर भी अतिरिक्त दबाव उत्पन्न करते हैं। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण ने क्षेत्रवार निगरानी और प्रवर्तन अभियान को और प्रभावी बनाया है।

नियोजित विकास के लिए जरूरी है नियमों का पालन
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरादून के नियोजित और संतुलित विकास के लिए भवन निर्माण नियमों का पालन अनिवार्य है। प्राधिकरण लगातार प्रवर्तन अभियान चला रहा है और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी भूमि या भवन में निवेश करने से पहले उसकी वैधता और प्राधिकरण से प्राप्त स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। अवैध निर्माणों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से सहयोग की अपील
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं बल्कि नियमानुसार विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी अवैध निर्माण की सूचना मिलती है तो प्राधिकरण तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। उन्होंने आमजन से भी ऐसे मामलों की जानकारी प्राधिकरण को उपलब्ध कराने की अपील की।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026
    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026
    Read More

    मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार

    September 24, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026 उत्तराखण्ड

    हरिद्वार। कनखल स्थित कम्पनी देशरक्षक औषधालय लिमिटेड के पंजीकृत कार्यालय में शुक्रवार को कंपनी के…

    Read More

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    कम जलस्राव के बावजूद UJVNL का शानदार प्रदर्शन, लक्ष्य से 36.03 एमयू अधिक बिजली उत्पादन

    September 25, 2026

    पैन्यूली ने राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज से की मुलाकात, उत्तराखंडी अंदाज में हुआ स्वागत

    September 25, 2026
    Most Popular

    देशरक्षक औषधालय की 45वीं वार्षिक आम सभा संपन्न, कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन का रखा ब्यौरा

    September 25, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.