न्यू टिहरी। न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सीए राजेश्वर पैन्यूली ने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और अपना संकल्प स्पष्ट किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेस क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल एवं पदाधिकारियों ने श्री पैन्यूली तथा उनके साथ उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष नई दिल्ली संजय तड़ियाल का शॉल, बुके और मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री पैन्यूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य 2027 में जनपद की सभी छह विधानसभा सीटों…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।…
पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति व दूनवासियों ने किया स्वागत फोटो समाचार देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः00 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा…
IMG_2864 IMG_2860 उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर…
FICCI Ladies Organisation (FLO) उत्तराखंड ने National Institute of Securities Markets (NISM) तथा Dev Bhoomi Uttarakhand University (DBUU) के सहयोग से “इन्वेस्ट स्मार्ट, लिव बेटर” शीर्षक से एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने FLO की चेयरपर्सन डॉ. गीता खन्ना तथा मुख्य वक्ता डॉ. सीएस पित्रेश कौशिक का स्वागत करते हुए वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीनियर वाइस चेयर ट्रिप्ती बहल, सेक्रेटरी स्मृति बट्टा, पूर्व चेयरपर्सन एवं जीबी सदस्य डॉ. नेहा शर्मा तथा सदस्य दीक्षा भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।…
Dehradun Municipal Corporation के वार्ड संख्या–38 में माननीय पार्षद और सफाई कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद पूरे शहर में घोषित कार्य बहिष्कार को आज महापौर नमामी बंसल की पहल पर समाप्त कर दिया गया। महापौर Namami Bansal, नगर आयुक्त महोदया एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार वापस लेने का निर्णय लिया। बैठक में यह सहमति बनी कि होली पर्व और आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए नगर निगम के सभी वार्डों में पूर्ववत सफाई व्यवस्था संचालित की जाएगी, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे। हालांकि वार्ड संख्या–38…
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (28 फरवरी) को होने वाला पाकिस्तान और श्रीलंका का मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे अहम मैच बन गया है। Pakistan national cricket team को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए Sri Lanka national cricket team के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यदि पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाता है, तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। यह मुकाबला ICC Men’s T20 World Cup के तहत पल्लेकेले स्थित Pallekele International Cricket Stadium में खेला जाएगा। श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका…
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। एचपीवी टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया…
देहरादून, 27 फरवरी। गणतंत्र दिवस एवं थलसेना कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंड विश्वविद्यालय की 29 यू.के. एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स के सम्मान में विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित आरडीसी (गणतंत्र दिवस कैंप) एवं टीएससी (थल सेना कैंप) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर कैडेट्स ने न केवल अपने और अपने परिवार का, बल्कि विश्वविद्यालय का भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया…
होली भारतीय जीवन-दर्शन की सजीव अभिव्यक्ति है। यह केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सामाजिक समरसता और प्रकृति-संतुलन का संदेश देने वाला पर्व है। इसका मूल प्रेरक प्रसंग प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है, जो सत्य और श्रद्धा की विजय तथा अहंकार के दहन का प्रतीक है। होलिका-दहन केवल लकड़ियों को जलाने की परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर के क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार को अग्नि में समर्पित करने का सांकेतिक आह्वान है। रंगों का आध्यात्मिक अर्थ भी अत्यंत गहरा है। लाल प्रेम और ऊर्जा का, पीला ज्ञान और पवित्रता का, हरा जीवन और समृद्धि का,…
