Author: Pahad ki Khabar

Saurabh Bahuguna ने हल्द्वानी स्थित कृष्णा अस्पताल और चंदन अस्पताल पहुंचकर सितारगंज क्षेत्र के उपचाराधीन लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ से उनके उपचार की जानकारी ली। इस दौरान मंत्री ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की कामना की। #SaurabhBahuguna #Haldwani #KrishnaHospital #ChandanHospital #Uttarakhand #Sitarganj #Health #PahadKiKhabar

Read More

स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के मुक्केबाज़ों ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान कोटद्वार। स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार के लिए गर्व का क्षण है। स्टेडियम के होनहार मुक्केबाज़ पार्थ चौधरी का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के लिए हुआ है। वहीं, कोटद्वार के दो अन्य मुक्केबाज़ों ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्टेडियम इंचार्ज एवं बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि पार्थ चौधरी पिछले दो वर्षों से स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहा है। उसकी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसका चयन…

Read More

कोटद्वार : मणिपुर के उखरूल में आतंकियों के हमले में शहीद हुए वीर जवान चंद्रमोहन सिंह के पैतृक गांव नैनीडांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोपाटी खौल के राजस्व ग्राम डांडातोली में गम का माहौल है। गांव के लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। ग्रामीणें ने बताया कि करीब एक माह पहले ही चंद्रमोहन सिंह के पिता गोविंद सिंह का निधन हुआ था। उस समय वह परिवार के साथ गांव आए थे और अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस गाजियाबाद लौट गए थे। किसी ने भी…

Read More

​ऋषिकेश, 8 जुलाई 2026: आज स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे के चौड़ीकरण के नाम पर काटे जा रहे पेड़ों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के कार्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और पेड़ों की अंधाधुंध कटान को लेकर जनता में भारी रोष देखने को मिला। ​इस आंदोलन में विशेष रूप से ‘जेन-जी’ (Gen-Z) और युवा पीढ़ी के बच्चों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। युवाओं के भीतर इस पेड़ कटान को लेकर कड़ी नाराजगी थी, जिसे उन्होंने बेहद मुखर होकर अपने शब्दों…

Read More

तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद, सेक्टर-03 के नागरिकों ने रखे सुझाव और आपत्तियां देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनभागीदारी आधारित और व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा आयोजित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को सेक्टर-03 के लिए दून यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों, सामाजिक संगठनों और अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई शिविर में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नागरिकों ने सामूहिक एवं…

Read More

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में देरी पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, लंबित मध्यस्थता वाद और स्वामित्व विवादों की प्रगति पर चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर एक सप्ताह के भीतर भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था NHIDCL को सौंपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने…

Read More

देहरादून में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में शहरी विकास और नियोजित विकास की दिशा में चल रही कार्रवाई के तहत बुधवार को प्राधिकरण ने देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया, जबकि तीन अवैध निर्माणों को सील कर दिया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं और भूमाफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। *सेक्टरवार टीमें चला रही हैं लगातार अभियान* एमडीडीए की ओर से गठित सेक्टरवार प्रवर्तन टीमें प्राधिकरण क्षेत्र…

Read More

समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री खजान दास करेंगे। इस ग्रांड इवेंट में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक…

Read More

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचकर शक्तिफार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल का स्वास्थ्य हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने ईश्वर से रविन्द्र अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। Tags: #SaurabhBahuguna #Rudrapur #MedicityHospital #RavindraAgrawal #Shaktifarm #Uttarakhand #HealthUpdate #GetWellSoon

Read More

भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना: आधुनिक राजमार्ग के साथ वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता, लगभग 20 किलोमीटर लंबी यह परियोजना ₹743 करोड़ की अनुमानित लागत से हाइब्रिड एन्युटी मोड के तहत बनाई जा रही है, इस परियोजना के लिए निर्धारित 60 मीटर राइट ऑफ वे (ROW) को घटाकर केवल 23 मीटर रखा गया है, वैज्ञानिक आकलन के आधार पर 754 पेड़ों को प्रतिरोपण (ट्रांसप्लांटेशन) के लिए उपयुक्त चिन्हित किया गया, परियोजना के अंतर्गत 1 प्रमुख ब्रिज-कम-एलीफेंट अंडरपास, 4 समर्पित एलीफेंट अंडरपास, ग्रीन गाइड हेज, साउंड बैरियर,एंटी-ग्लेयर स्क्रीन जैसे कई प्रावधान किये गए हैं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश…

Read More