कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल पहुंचकर शक्तिफार्म व्यापार मंडल के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल का स्वास्थ्य हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने ईश्वर से रविन्द्र अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना भी की। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
Tags:
#SaurabhBahuguna #Rudrapur #MedicityHospital #RavindraAgrawal #Shaktifarm #Uttarakhand #HealthUpdate #GetWellSoon



