कोटद्वार। दुगड्डा में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ साल के मासूम की मौत हो गई। पार्क में खेलने के बाद घर लौटते समय हाईवे पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास स्थित पार्क में खेलने गया था। देर शाम जब वह घर लौट रहा था और हाईवे पार कर रहा था, तभी कोटद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जमीनी निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त जोर इंदिरा मार्केट, आढ़त बाजार और तहसील परिसर मल्टीलेवल पार्किंग की प्रगति की समीक्षा देहरादून। उत्तराखंड में शहरी विकास को नई गति देने की कवायद तेज हो गई है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार अपनी सक्रिय और जमीनी कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फाइलों तक सीमित रहने के बजाय वे योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति…
किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत, आटोमेटेड मकैनिकल पार्किंग 100 प्रतिशत् क्षमता पर संचालित मरीजों, तीमारदारों, आमजन को व्यापक रिलिफ, निर्माणाधीन ब्लड बैंक का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश; ब्लड बैंक चिकित्सक स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर से ही करवाई व्यवस्था। चन्दन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब; एसडीएम व सीएमओ देगें संयुक्त रिपोर्ट; आधा भुगतान रोकने के निर्देश, एसएचजीएस हिलांस कैन्टीन प्रतिदिन 500 उपभोक्ता क्षमता से संचालित; तीमारदार स्टॉफ दिखे अत्यंत संतुष्ट, गायनी न होने पर रेफर किए जाने की शिकायत पर एसडीएम व सीएमओ से मांगी सयंुक्त…
नई दिल्ली: पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया, ताकि हरिद्वार कुंभ 2027 का आयोजन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उच्च मानकों के अनुरूप किया जा सके। साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत…
मसूरी: सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एलबीएसएनएए, मसूरी में 21 एवं 23 फरवरी को कक्षा VIII, IX एवं XI के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ते शैक्षणिक दबाव, भावनात्मक तनाव, समय प्रबंधन की चुनौतियों, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले ध्यान भंग (डिस्ट्रैक्शन) तथा करियर संबंधी जिज्ञासाओं को समझना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा। कक्षा IX एवं XI के विद्यार्थियों के लिए करियर असेसमेंट टेस्ट, मानसिक स्वास्थ्य सत्र तथा प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र आयोजित…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए…
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा संचालित “जल शिक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को “फ्रॉम माउंटेंस टू प्लेन्स: द जर्नी ऑफ़ वाटर इन उत्तराखंड हिमालया, अंडरस्टैंडिंग, मीजरिंग एंड रिवाइविंग अवर वाटर लाइफलाइन्स” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन परिषद के सभागार में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में कहा कि यूकॉस्ट द्वारा जल स्रोतों के महत्व को देखते हुए आम जनमानस एवं विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से वाटर एजुकेशन कार्यक्रम प्रादेशिक स्तर पर चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि…
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन, चालू वर्ष के बजट में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों की खरीद और फिटिंग के लिए 375 करोड़ का प्रावधान है- राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा, भारत सरकार ने दिव्यांग उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए, देहरादून में लगे दिव्य कला मेला में 16 राज्यों से 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी कर रहे प्रतिभाग, देशभर के दिव्यांग कारीगर हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई, होम डेकोर, वस्त्र, ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद, आभूषण, खिलौने जैसे उत्पाद लेकर पहुंचे दिव्य कला मेला रविवार को…
पुष्कर सिंह धामी आज भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति…
हरिद्वार | आज हरिद्वार में कुंभ मेला–2027 की तैयारियों के संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami (पुष्कर सिंह धामी) ने अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, यातायात एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वैकल्पिक मार्गों का चिन्हांकन तथा अतिक्रमण हटाने हेतु व्यापक एवं चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कुंभ क्षेत्र में…
