भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में देरी पर जताई नाराजगी, लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में सचिवालय में चारधाम परियोजना के पैकेज-2 और पैकेज-3 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, लंबित मध्यस्थता वाद और स्वामित्व विवादों की प्रगति पर चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर एक सप्ताह के भीतर भूमि का कब्जा कार्यदायी संस्था NHIDCL को सौंपा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#CharDhamProject #RKSudhanshu #NHIDCL #LandAcquisition #Uttarakhand



