Author: Pahad ki Khabar

16 से 18 वर्ष तक के विचाराधीन किशोर के लिए बनेगा विशेष भवन हरिद्वार, 13 जुलाई। उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में 555.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह उत्तराखंड का पहला ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ होगा, जहां राज्य के सभी जनपदों के गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन किशोरों को रखा जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित…

Read More

अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला निर्माण सील, सहसपुर, डालनवाला और पौंधा में एक साथ कार्रवाई, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीमों ने सहसपुर, पौंधा और डालनवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अवैध और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ये साइंस सिटी केवल उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि इस साइंस सिटी में…

Read More

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने राज्य और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) के मुख्यालय स्तर पर लगातार निगरानी के लिए मैकेनिज्म विकसित किया जाए। मुख्य सचिव ने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 24×7 निगरानी के लिए मैकेनिज्म तैयार किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि STP के इनलेट और आउटलेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। जिला…

Read More

देहरादून महायोजना-2041 पर छठे दिन भी उमड़ा जनसैलाब, रायपुर क्षेत्र के लोगों ने रखी विकास की प्राथमिकताएं, लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में करीब 100 लोगों ने दिए सुझाव, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हुए शामिल राजधानी देहरादून के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास की आधारशिला मानी जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान के छठे दिन भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर, कैनाल रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में रायपुर क्षेत्र सहित सेक्टर-06 के नागरिकों, भू-स्वामियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक…

Read More

“ऑपरेशन प्रहार”, कोतवाली डोईवाला विगत 06 माह से फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार, अभियुक्त पोक्सो एक्ट में चल रहा था वांछित, पुलिस से बचने के लिये अभियुक्त लगातार बदल रहा था अपने ठिकाने, अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 25 हज़ार का ईनाम किया था घोषित अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ-साथ वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के…

Read More

एक-एक वोट और बूथ पर फोकस कर देवभूमि को बनाना है अभेद किला:चुग त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाने में कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी: भट्ट देहरादून 12 जून। भाजपा संगठन की हरिद्वार रोड पर कुंआवला स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित वैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक एक बूथ और एक एक वोट पर फोकस कर आगे बढ़ना हैं। उन्होंने राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के लिए वातावरण बहुत अच्छा और अनुकूल है। प्रदेश की जनता हमे वोट…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, विद्युत और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना, देहरादून के धौरणखास स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में एसटीपी निर्माण तथा रुद्रप्रयाग कोषागार भवन के अनुरक्षण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा चम्पावत जिले में मां पूर्णागिरि धाम यात्रा मार्ग पर स्ट्रीट लाइट, जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में ओपन जिम, लोहाघाट के डुंगरीफर्तयाल में शिव मंदिर…

Read More

देहरादून। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कुआँवाला स्थित होटल ली ओवल में आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं SIR अभियान के प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यशाला में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर चर्चा की गई। रेखा आर्या ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी,…

Read More

जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद जगा दी। अपर नत्थनपुर निवासी दिव्यांग सुनील चन्द्र, जो लंबे समय से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे, अब उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मासिक दिव्यांग पेंशन, बैंक खाता और निःशुल्क व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सुनील चन्द्र व्हीलचेयर के सहारे किसी तरह 29 जून को समाधान दिवस में पहुंचे और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि ‘‘साहेब में बहुत गरीब हूं। शरीर से लाचार हूं। आज तक मेरा दिव्यांग प्रमाण पत्र नही बन पाया। कोई सरकारी…

Read More