मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुछ ही घंटों में मिली सिलाई मशीन, बबली गुप्ता के स्वरोजगार को मिला सहारा
देहरादून: सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने जूट बैग निर्माण के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सिलाई मशीन मिलने पर बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे उनके स्वरोजगार की राह आसान होगी और आजीविका को नया सहारा मिलेगा।
Tags:
#PushkarSinghDhami #BansidharTiwari #JanJanKiSarkar #Sahaspur #UttarakhandNews



