देहरादून। हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर सोसाइटी ऑफ मिशन 17 प्लस द्वारा कर्नल ब्राउन स्कूल, नवादा में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नीम और अशोक के पौधे रोपे गए तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं साहित्यकार श्रीमती रेखा कुकरेती के नेतृत्व में हुई। इस दौरान मिशन 17 प्लस के अध्यक्ष सुभाष भट्ट, शोभा पांडेय, कैप्टन डी.पी. बलूनी और शर्मिष्ठा अस्ती सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि वृक्ष सुरक्षित रहेंगे, तभी पृथ्वी पर मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।
वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामेश्वरी चौहान, नंदिनी होडियाल, नंदनी रावत, कुंवर सिंह पुंडीर, कामना कफलिया, वंदना रावत, गीतांजलि दत्ता, कविता भट्ट, नीतू रावत, मधुरिमा मुंजाल, सीमा पांडेय, नीतू कंडारी, रेखा बिंजोला सहित राज्य आंदोलनकारियों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
#Harela #TreePlantation #Environment #Dehradun #Mission17Plus #UttarakhandNews



