स्थायी एसडीएम की तैनाती न होने से पोखरी तहसील फिलहाल प्रभारी व्यवस्था पर चल रही है पोखरी। क्षेत्रीय जनता के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 1998 में अस्तित्व में आई पोखरी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होती नजर आ रही है। दिग्गज नेताओं की गृह तहसील होने के बावजूद यहां स्थायी रूप से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की तैनाती न होना लोगों में गहरी नाराजगी का कारण बन गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद यहां तैनात उपजिलाधिकारी अबरार अहमद का गैरसैंण तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि पोखरी तहसील का प्रभार कर्णप्रयाग के एसडीएम को सौंपा…
Author: Pahad ki Khabar
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को श्री अजय कुमार सिंह द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री अजय कुमार सिंह यूजेवीएन लिमिटेड में ही अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। श्री अजय कुमार सिंह सन् 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। तत्पश्चात विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। श्री अजय कुमार सिंह को जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों से भी अधिक समय का कार्य करने का अनुभव है। श्री सिंह को परियोजनाओं के निर्माण, कमिश्निंग, परिचालन, अनुरक्षण आदि…
श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल (SMIH) के लिए यह गर्व का विषय है कि ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग को नवगठित “देवभूमि एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी” (DASO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस एसोसिएशन का गठन उत्तराखंड एवं हिमालयी क्षेत्र में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग, शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। SGRR फ्रेटरनिटी ने डॉ. पंकज गर्ग को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी है और एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, ताकि क्षेत्र में कैंसर उपचार सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार; सभी 168 विद्यालयों में पंहुचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ, मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल लार्ज स्केल पर दून के 168 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 3.67 करोड़ से 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन प्रक्रिया प्रारम्भ, निजी व सरकारी विद्यालयों के मध्य डिजिटल अंतर की खाई पाटने को डीएम ने जिला खनन न्यास से दिए 3.67 करोड़, जिला प्रशासन ने 5 करोड़ सीएसआर फंड से जिले के सभी विद्यालय किये फर्नीचर युक्त देहरादून दिनांक 17 मार्च 2026, (सूवि) मा0 मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन…
देहरादून में अनियंत्रित और अवैध निर्माणों पर लगाम कसने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील कर दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने नियमित निगरानी, प्राप्त शिकायतों और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मानचित्र स्वीकृति के हो रहे निर्माणों को चिन्हित किया और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। आजाद कॉलोनी, साना मस्जिद क्षेत्र में युनुस द्वारा किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति और आवश्यक अनुमति…
जून से पहले चालू हो बाईपास नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने जनपद नैनीताल के अंतर्गत कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नव निर्मित भवाली बायपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल मालरोड में सड़क भू धसाव की रोकथाम हेतु कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान नैनीताल जिले की प्रमुख परियोजना में शामिल कैंचीधाम बाईपास (सैनिटोरियम-रातीघाट) सड़क मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग…
23 मार्च को देहरादून में वॉक-इन-इंटरव्यू श्रीनगर। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान श्रीनगर में फैकल्टी और चिकित्सा पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। संस्थान की ओर से कुल 93 पदों पर नियुक्ति के लिए 23 मार्च 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह इंटरव्यू देहरादून स्थित एच.एन.बी. उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, न्यू सेंट्रल होप टाउन में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों का पंजीकरण उसी दिन दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों में रिक्त चले रहे पदों के अनुसार, प्रोफेसर के 12, एसोसिएट प्रोफेसर के 32, असिस्टेंट…
मुख्यमंत्री ने स्मारिका के प्रकाशन हेतु क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि सकारात्मक कार्य संस्कृति के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल मानव जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सचिवालय कर्मियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्यकुशलता पर भी पड़ता है। उन्होंने स्मारिका में प्रकाशित लेखों, उपलब्धियों…
चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जनपद के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में आग और भूस्खलन जैसी घटनाओं पर रेस्क्यू व राहत कार्यों का अभ्यास कर प्रशासनिक तैयारियों को परखा गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में हुए इस अभ्यास की कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य कंट्रोल रूम से सघन निगरानी की गई।कंट्रोल रूम में मौजूद प्रभारी अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त…
लू, वनाग्नि, जल संकट और बिजली व्यवस्था पर विशेष फोकस, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश चम्पावत। जनपद में आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में लू (हीट वेव), वनाग्नि, संभावित सूखा तथा अन्य मौसमी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही विशेष रूप से निर्माण स्थलों पर…
