कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज के शांतिपुरी क्षेत्र में विधायक निधि से ₹5 लाख की लागत से शांतिपुरी नंबर-4 स्थित शिव मंदिर के सामने निर्मित टिन शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर मंत्री ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों के साथ भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
#SaurabhBahuguna #Sitarganj #Shantipuri #ShivMandir #Uttarakhand #Development #BJP #UttarakhandNews



