कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जानकारी दी है कि सितारगंज क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए गोला नदी पर 250 मीटर लंबे पक्के पुल के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा और ग्रामीणों, किसानों व युवाओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
सौरभ बहुगुणा ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
टैग्स:
#SaurabhBahuguna #Sitarganj #GolaRiverBridge #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #Development #Tender #Infrastructure #PahadKiKhabar



