Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण
  • देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य
  • दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक मिलने से हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप की जांच शुरू
  • नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर
  • अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोनों से ऑनलाइन सट्टे से जुड़े बड़े नेटवर्क की पुलिस को मिली जानकारी, शीघ्र होगी बड़ी कार्यवाही
  • सीएम धामी ने जागेश्वर धाम में किया श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • सितारगंज को मिली बड़ी सौगात, गोला नदी पर 250 मीटर लंबे पुल की टेंडर प्रक्रिया शुरू: सौरभ बहुगुणा
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के समर्थन में शास्त्री नगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित
  • हरेला पर मालदेवता से हरित संदेश: मंत्री सुबोध उनियाल ने किया पौधारोपण, प्रदेश में 3,791 स्थानों पर चला महाअभियान
  • पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की धरोहर- जिला जज
Sunday, July 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक मिलने से हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप की जांच शुरू
उत्तराखण्ड

दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक मिलने से हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप की जांच शुरू

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 18, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

•उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी चिकित्सा संस्थान दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से महिला सुरक्षा को तार-तार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ओपीडी भवन के भूतल पर स्थित महिला शौचालय में एक युवक छिपकर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इस शर्मनाक हरकत के उजागर होते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और इलाज कराने आईं महिला मरीजों सहित अस्पताल की लेडीज स्टाफ और डॉक्टरों में गहरा खौफ फैल गया है।

यह पूरी घटना 17 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे की है। अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला मरीज जब ओपीडी ग्राउंड फ्लोर के लेडीज टॉयलेट में गई, तो उसकी नजर ऊपर मोटे फायर सेफ्टी पाइप पर पड़ी। वहां एक अज्ञात युवक संदिग्ध हालत में छिपा बैठा था। महिला ने बिना वक्त गंवाए तुरंत शोर मचा दिया और बाहर भागकर अन्य लोगों को आपबीती बताई। शौचालय के भीतर मौजूद दो अन्य महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि वह युवक मोबाइल फोन से उनकी आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था।

दून मेडिकल कॉलेज में महिला सुरक्षा तार-तार, महिला शौचालय में वीडियो बनाने के लिए छिपा था युवक
चीख-पुकार मचते ही आरोपी युवक शौचालय से कूदा और वहां मौजूद लोगों को धक्का देकर पीछे के रास्ते से रफूचक्कर हो गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड्स सूचना मिलने के बाद भी मौके पर देरी से पहुंचे, जिसके कारण आरोपी को दबोचा नहीं जा सका। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपी दर्शनलाल चौक की तरफ तेजी से भागा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सुस्ती के चलते वह बच निकलने में कामयाब रहा।

हैरानी की बात यह है कि घटना के ढाई घंटे बाद दोपहर करीब 2 बजे जब चीता पुलिस मौके पर तफ्तीश करने पहुंची, तो अस्पताल का सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष बंद मिला। जांच में सामने आया कि अस्पताल प्रशासन सुरक्षा को लेकर इस कदर लापरवाह है कि कर्मचारी सीसीटीवी का पासवर्ड तक भूल चुके हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल के पिछले हिस्से में कई संवेदनशील जगहें ऐसी हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों का कोई कवरेज ही नहीं है।

इस पूरे मामले में एक पीड़ित महिला मरीज के पति ने कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और तकनीकी टीम की मदद से पासवर्ड रीसेट कराकर आरोपी की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दून अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर यह कोई पहला दाग नहीं है। पिछले कुछ महीनों में यहां महिला सुरक्षा से खिलवाड़ के कई गंभीर मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते मई महीने में अस्पताल के ही एक काउंसलर पर इलाज के लिए आई महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ करने का संगीन आरोप लगा था। इसके ठीक बाद, करीब एक सप्ताह पहले दवा वितरण लाइन में खड़े होने के दौरान एक सफाई कर्मचारी ने युवती के साथ बदसलूकी की थी। अब शौचालय में वीडियो बनाने के इस नए कांड ने अस्पताल के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।

रोजाना करीब 2500 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में आधे से ज्यादा तादाद महिलाओं की होती है। आरोपी युवक टॉयलेट के भीतर कितनी देर से छुपा था और उसने कितनी महिलाओं की क्लिपिंग्स बनाई हैं, इसका सटीक पता अभी नहीं चल सका है। इस वारदात के बाद से मुख्य गवाह महिला बुरी तरह सहमी हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों और तीमारदारों ने अब परिसर में गार्ड्स की संख्या बढ़ाने, डार्क स्पॉट्स पर तुरंत कैमरे चालू करने और महिला शौचालयों के बाहर कड़ा पहरा बिठाने की मांग तेज कर दी है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

July 18, 2026
Read More

देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य

July 18, 2026
Read More

नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर

July 17, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

July 18, 2026

January 15, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

July 18, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी सहायता…

Read More

देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य

July 18, 2026

दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक मिलने से हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप की जांच शुरू

July 18, 2026

नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर

July 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

July 18, 2026

देहरादून महायोजना-2041 : जनता के सुझावों से आकार ले रहा राजधानी का भविष्य

July 18, 2026

दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक मिलने से हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप की जांच शुरू

July 18, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

यूजेवीएन लिमिटेड में बेसिक लाइफ सपोर्ट और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला, अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

July 18, 2026
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.