नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में जूस पीकर अनशन तोड़ा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो और लेह एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अनशन समाप्त करने के बाद वांगचुक ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा की स्थिति को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक वीडियो जारी कर पूरी जानकारी साझा करेंगे। सोनम वांगचुक…
Author: Pahad ki Khabar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक लेते हुए, प्रदेश में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के साथ ही वन्य जीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीव गलियारों के संरक्षण तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और…
देहरादून। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में शुक्रवार को उत्तराखण्ड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 23वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की, जिसमें वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित बोर्ड के सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही राज्य की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार…
देहरादून, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित देहरादून के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को उत्तराखण्ड जल संस्थान, अनुरक्षण खण्ड, देहरादून इकाई के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों…
देहरादून : बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक एवम् प्रवक्ता CA राजेश्वर पैन्यूली ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर प्रतापनगर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है। जिनमें प्रताप नगर के खैट पर्वत पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने, प्रताप नगर और थॉलधार के लोगों को झील झील में रोजगार देने समेत विभिन्न मामलों पर मुख्यमंत्री से बातचीत की है। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को सुनकर उच्च प्राथमिकताओं और त्वरित गति से सभी पर उचित कार्यवाही करने की बात कही है। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक एवम् प्रवक्ता CA राजेश्वर पैन्यूली ने देहरादून में मुख्यमंत्री…
‘मिस उत्तराखंड 2026’ का फर्स्ट लुक रिवील अगस्त में होगा भव्य ग्रैंड फिनाले, 35 फाइनलिस्ट्स ने बिखेरा ग्लैमर और आत्मविश्वास देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ‘मिस उत्तराखंड 2026’ का बहुप्रतीक्षित फर्स्ट लुक रिवील शुक्रवार को देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 35 फाइनलिस्ट्स ने पहली बार मीडिया के सामने एक साथ मंच पर अपनी आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई। शुक्रवार को हुए इस आयोजन में मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों से संवाद किया और उनके पहले आधिकारिक लुक को अपने कैमरों में कैद किया। फर्स्ट लुक…
उत्तराखंड सरकार के स्टार्टअप्स एवं एंटरप्रेन्योरशिप विजन को बढ़ावा दे रहे हैं प्रदेश के युवा। देहरादून के एक स्टार्टअप ने दुनिया के सबसे बड़े सीआरएम प्लेटफॉर्म को चुनौती देने के लिए एआई ग्रोथ इंजन लॉन्च किया। द नेक्स्ट डोर एआई ने देहरादून के जंपस्टार्ट टावर में सुपरसेई को पेश किया देहरादून- 24 जुलाई 2026: उत्तराखंड सरकार के स्टार्टअप्स एवं एंटरप्रेन्योरशिप विजन को बढ़ावा दे रहे हैं प्रदेश के युवा। देहरादून के एक स्टार्टअप ने आज दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों के मार्केट में कदम रखा, और एक ऐसा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जिसके बारे में इसके फाउंडर्स का कहना है…
हरेला पखवाड़े में सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण खटीमा (उत्तराखंड): लोकपर्व हरेला पखवाड़े के अंतर्गत सेवा संकल्प फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण को नई ऊर्जा देते हुए खटीमा के ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण साबित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज शाही ने कहा, “प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त…
https://www.facebook.com/share/v/1C8NWzqhYr/?mibextid=wwXIfr *पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू, अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी* अपने निर्णायक, मजबूत और कड़े फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर युवाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर सीधे हस्तक्षेप किया है। अपने कार्यकाल में देशहित से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आधी रात देश के युवाओं के नाम वीडियो संदेश…
VMSB UTU पेपर लीक: सरकार के दावे फेल | केदार-बद्री-राम मंदिर का चढ़ावा गायब, यही होगा चुनाव का मुद्दा: सूर्यकांत धस्माना* *देहरादून*: *वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय* में कल हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं AICC सदस्य *सूर्यकांत धस्माना* ने आज कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम…
