Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून में 4 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील
  • यूपीसीएल में एक माह के भीतर 100 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति व स्थायीकरण, 190 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज
  • गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने बस स्टेशन समेत 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • 9 वर्षीय शुभांग रावत ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता राष्ट्रीय स्वर्ण पदक
  • सहस्त्रधारा में तेज बहाव की चपेट में आया युवक, नदी में बहा
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी
  • शादी के 8 महीने बाद सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय कर्मी पति समेत 3 पर दहेज हत्या का मुकदमा
  • देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास आवासीय योजना में मिला सपनों का आशियाना
  • भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी बोले— श्रेष्ठ कर्म ही बनाते हैं व्यक्ति को महान
Saturday, August 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी
उत्तराखण्ड

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 30, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण, हर बूथ पर पारदर्शी होगी मतदाता सूची की जांच, 10 ईआरओ और 222 एईआरओ तैनात, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी फाइनल निर्वाचक नामावली

जनपद में मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने गति पकड़ ली है। गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभियान की प्रगति साझा की और सभी दलों से इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल के अनुसार जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है। हालांकि, वर्ष 2003 और 2026 की मतदाता सूचियों के मिलान में विसंगतियां, अपूर्ण विवरण या डेटा का सही मिलान न हो पाने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अभियान की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर नोटिस तामील करवा रहे हैं और निर्वाचन आयोग के निर्धारित ऐप पर फोटो अपलोड कर रहे हैं। 30 जुलाई तक 74 हजार नोटिस बांटे जा चुके हैं, जबकि आगामी दो से तीन दिनों में शेष सभी नोटिस वितरित कर दिए जाएंगे।

*03 से 29 अगस्त तक लगेंगे बूथवार शिविर*
प्राप्त नोटिसों के आधार पर विवरण सुधारने और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में 03 अगस्त से 29 अगस्त तक बूथवार सुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पात्र नए मतदाताओं से फार्म-6 भी स्वीकार किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विवरण सुधार के लिए नागरिकों को 11 सितंबर तक पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। इसी दिन सभी दावों और आपत्तियों का अंतिम निस्तारण कर मतदाता सूची को फ्रीज कर दिया जाएगा। तत्पश्चात, 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

*10 विधानसभा क्षेत्रों में 2045 मतदेय स्थल गठित*
जिले की 10 विधानसभाओं में कुल 2045 बूथ बनाए गए हैं। प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए 10 मतदाता पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 222 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) तैनात किए गए हैं।

*राजनीतिक दलों से बीएलए-2 तैनात करने की अपील*
जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से हर बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट-2 तैनात करने का अनुरोध किया, ताकि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नोटिस प्राप्त नागरिकों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, जिस पर विचार का आश्वासन दिया गया।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली समेत कांग्रेस से डॉ. जसविंदर सिंह व सुनील जायसवाल, भाजपा से महेश गुप्ता, बसपा से सत्येंद्र चोपड़ा और आप पार्टी से कमल राणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून में 4 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील

July 31, 2026
Read More

यूपीसीएल में एक माह के भीतर 100 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति व स्थायीकरण, 190 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

July 31, 2026
Read More

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने बस स्टेशन समेत 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

July 31, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून में 4 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील

July 31, 2026 उत्तराखण्ड

एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त,…

Read More

यूपीसीएल में एक माह के भीतर 100 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति व स्थायीकरण, 190 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

July 31, 2026

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने बस स्टेशन समेत 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

July 31, 2026

9 वर्षीय शुभांग रावत ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता राष्ट्रीय स्वर्ण पदक

July 31, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एमडीडीए का बड़ा एक्शन: देहरादून में 4 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, ऋषिकेश में पांच मंजिला भवन सील

July 31, 2026

यूपीसीएल में एक माह के भीतर 100 से अधिक कार्मिकों को पदोन्नति व स्थायीकरण, 190 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज

July 31, 2026

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने बस स्टेशन समेत 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

July 31, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.